Skip to main content Scroll Top
Delhi News: उत्तम नगर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, नारेबाजी करने वालों पर पुलिस का एक्शन
Current image: Delhi News

Delhi News: राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को हजारों लोगों ने मिलकर नमाज अदा की है। बता दें कि सुबह का माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा है। वहीं,लोग एक-दूसरे से गले मिले और त्योहार की मुबारकबाद भी दी। लेकिन दोपहर बाद कुछ लोगों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।

सुबह शांतिपूर्ण रही ईद की नमाज

जानकारी के लिए बता दें कि ईद के अवसर पर सुबह से ही उत्तम नगर और आसपास के इलाकों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली है। मस्जिदों और खुले स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और नमाज अदा की। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस और प्रशासन पहले से ही सतर्क थे और हर संवेदनशील इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

दोपहर बाद बिगाड़ने की कोशिश

दरअसल,नमाज के बाद जहां सुबह तक सब कुछ ठीक रहा, वहीं दोपहर बाद कुछ संगठनों के लोग उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन के पास इकट्ठा हुए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों ने “जय श्री राम” के नारे लगाए और माहौल को तनावपूर्ण बनाने की कोशिश की। जिसके बाद स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और नारेबाजी कर रहे कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन और जाम की स्थिति

बताया जा रहा है कि घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। वहीं,बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी वहां पहुंच गए और कुछ लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर “बुलडोजर कार्रवाई” की मांग भी की। इस दौरान उत्तम नगर की कई सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और किसी को भी आगे बढ़ने नहीं दिया।

पुलिस की सख्ती और तैनाती

कुशल पाल सिंह (डीसीपी द्वारका) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि ईद को देखते हुए पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

  • जिस्म 1500 से ज्यादा अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात।
  • 100 से अधिक पुलिस पिकेट लगाए गए।
  • 400 से ज्यादा पैरामिलिट्री फोर्स तैनात।
  • लगातार गश्त और फ्लैग मार्च किया गया।

सोशल मीडिया पर भी नजर

इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केवल जमीनी स्तर पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।साथ ही,लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

हाई कोर्ट के निर्देश के बाद बढ़ी सुरक्षा

दिल्ली हाई कोर्ट ने पहले ही ईद के मौके पर संभावित तनाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए थे। जिसमें कोर्ट ने कहा था कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया जाए और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। साथ ही पुलिस से जवाब भी मांगा गया है। साथ ही,कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था रामनवमी तक जारी रखी जाए। इस मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी।

वरिष्ठ अधिकारियों का बयान

मधुर वर्मा (जॉइंट सीपी) ने बताया कि दिल्ली के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिसमें उन्होंने कहा कि ईद की नमाज सभी जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से हुई है। साथ ही,वरिष्ठ अधिकारी खुद मैदान में मौजूद थें। वहीं, जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बल तैनात किया जा रहा है।

होली के रंग में भी दिखी लापरवाही

पुलिस के अनुसार, कुछ लोग जो होली खेलकर आ रहे थे, उन्होंने भी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने समय रहते उन्हें रोक लिया और स्थिति को नियंत्रण में रखा।

स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में

जानकारी के मुताबिक फिलहाल उत्तम नगर और आसपास के इलाकों में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए तैयार है।
प्रशासन ने लोगों से शांति और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड मंत्रिमंडल: उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के क्या हैं संकेत? सीएम धामी का बड़ा दांव, 2027 चुनाव से पहले सियासी समीकरण साधे

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250