Skip to main content Scroll Top
Rajasthan Diwas 2026: नृत्य, विरासत और गौरव, राजस्थान दिवस पर भरतपुर में छाया उत्सव का रंग
Current image: Rajasthan Diwas 2026

Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस के गौरवशाली अवसर पर Bharatpur शहर आज रंग, संस्कृति और उत्साह से सराबोर नजर आया. Rajasthan की समृद्ध परंपराओं को समर्पित इस आयोजन ने न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का भी काम किया. पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष समारोह में स्कूली छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से मंच को जीवंत कर दिया.

नृत्य और कविता ने जीता दिल

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नृत्य और कविता प्रतियोगिता रही.छात्राओं ने पारंपरिक राजस्थानी लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए. रंग-बिरंगे घाघरा-चोली, पारंपरिक गहनों और सजीव भाव-भंगिमाओं ने मंच को जीवंत बना दिया. जैसे ही छात्राएं मंच पर उतरीं, पूरा वातावरण मारवाड़ और मेवात के लोक रंगों में रंग गया.

कविता में झलका राजस्थान का गौरव

नृत्य के साथ-साथ कविता पाठ प्रतियोगिता में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला. प्रतिभागियों ने राजस्थान की वीरता, बलिदान और गौरवशाली इतिहास पर आधारित ओजपूर्ण कविताएं प्रस्तुत कीं. इन कविताओं ने दर्शकों को भावुक कर दिया और तालियों की गूंज से पूरा सभागार गूंज उठा.

नई पीढ़ी ने दिखाई संस्कृति से जुड़ाव

इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें भाग लेने वाली अधिकांश प्रतिभागी स्कूली छात्राएं थीं.इससे यह साफ संकेत मिलता है कि नई पीढ़ी भी अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझने और आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित है.

राजस्थान दिवस का ऐतिहासिक महत्व

Rajasthan Diwas हर साल 30 मार्च को मनाया जाता है.यह दिन उस ऐतिहासिक घटना की याद दिलाता है, जब विभिन्न रियासतों को मिलाकर ‘वृहद राजस्थान’ का गठन हुआ था.
इस अवसर पर राजस्थान के इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय को भी याद किया गया. आजादी के बाद 1948 में Muhammad Ali Jinnah ने जैसलमेर रियासत को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश की थी.

जिन्ना का ‘कोरा कागज’ प्रस्ताव

इतिहासकारों के अनुसार, जिन्ना ने अपने प्रतिनिधि को जैसलमेर भेजकर महारावल को एक ऐसा प्रस्ताव दिया, जिसने इतिहास की दिशा बदल सकती थी.उन्हें एक कोरा कागज दिया गया, जिस पर पहले से जिन्ना के हस्ताक्षर थे. संदेश साफ था “आप अपनी शर्तें लिख दीजिए, बस जैसलमेर पाकिस्तान में शामिल हो जाए.”

महारावल ने ठुकराया प्रस्ताव

जैसलमेर के तत्कालीन शासक Maharawal Jawahar Singh ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया.उनके दीवान ने भी बिना अनुमति विमान लाने पर कड़ी फटकार लगाई और प्रतिनिधि को खाली हाथ लौटना पड़ा.

बाद में जब यह प्रस्ताव फिर रखा गया, तब भी जवाब स्पष्ट था. जैसलमेर भारत के साथ ही रहेगा, यह निर्णय न केवल राजस्थान बल्कि पूरे भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जागरूकता

भरतपुर में आयोजित इस कार्यक्रम ने केवल मनोरंजन ही नहीं किया, बल्कि लोगों को इतिहास और संस्कृति के प्रति जागरूक भी किया. ऐसे आयोजन राजस्थान की लोक कला और परंपराओं को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं जैसे, लोक नृत्य, लोक संगीत और पारंपरिक वेशभूषा. इन सभी को मंच देकर संस्कृति को आगे बढ़ाया जाता है.

महिलाओं की भागीदारी ने बढ़ाया उत्साह

इस आयोजन में बड़ी संख्या में छात्राओं की भागीदारी ने यह भी दिखाया कि समाज में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है.उन्होंने न केवल अपनी कला का प्रदर्शन किया बल्कि यह भी साबित किया कि वे परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं.

सोशल मीडिया पर भी छाया आयोजन

आज के डिजिटल दौर में यह कार्यक्रम केवल भरतपुर तक सीमित नहीं रहा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस आयोजन के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. लोग इन प्रस्तुतियों की सराहना कर रहे हैं और राजस्थान की संस्कृति को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं.

पर्यटन को भी मिलता है बढ़ावा

राजस्थान अपनी सांस्कृतिक धरोहर के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. इस तरह के आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देते हैं. स्थानीय कलाकारों को मंच देते हैं. राज्य की पहचान मजबूत करते हैं और समाज में गर्व और एकता का भाव लाते. राजस्थान दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि गर्व और एकता का प्रतीक है. यह दिन हमें हमारे इतिहास, परंपराओं और बलिदानों की याद दिलाता है.

Read Related Newsमहाराष्ट्र में ‘Dhurandhar 2’ का क्रेज, Advance बुकिंग ने तोड़े बड़े रिकॉर्ड

Author

  • Sakshi Raj

    A passionate Content Writer with hand on experience in creating a SEO Friendly content. Turning a Complex topics into Simple articles that connect with readers.

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250