Skip to main content Scroll Top
गर्मी का डबल अटैक,7 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का आसार; IMD ने किया अलर्ट जारी
The current image has no alternative text. The file name is: Kal-Ka-Mausam-11.jpg

Kal Ka Mausam: मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। जिसमें उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक गर्मी का असर बढ़ने लगा है। अब इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए नया पूर्वानुमान जारी किया है।

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक देश के कई राज्यों में जहां तापमान तेजी से बढ़ रहा है, वहीं कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिल सकता है। साथ ही, मौसम विभाग ने 9 मार्च से 14 मार्च के बीच सात राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में पहाड़ी और पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम करवट ले सकता है। जिन राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है उनमें शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा शामिल हैं। वहीं, इन राज्यों में 9 मार्च से 14 मार्च के बीच अलग-अलग दिनों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग IMD ने लोगों को सलाह दी है कि बारिश और बिजली गिरने की आशंका के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित जगह पर शरण लें।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक इस बदलाव की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हिमालयी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसमें 9 से 11 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस दौरान मौसम ठंडा हो सकता है और कई जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को मौसम का अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है।

तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना

जानकारी के लिए बता दें कि जहां एक ओर कुछ राज्यों में बारिश का अनुमान है, वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में गर्मी भी तेजी से बढ़ रही है। साथ ही, मौसम विभाग IMD के अनुसार अगले तीन दिनों तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रह सकता है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक अधिक रहने की संभावना है। वहीं, मार्च के शुरुआती दिनों में ही तापमान में इस तरह की बढ़ोतरी लोगों को गर्मी का अहसास कराने लगी है।

इन इलाकों में हीटवेव का खतरा

मौसम विभाग IMD ने देश के कुछ इलाकों में लू यानी हीटवेव का खतरा भी जताया है। बता दें कि विदर्भ, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात क्षेत्र में 8 मार्च से 12 मार्च के बीच हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है। खासतौर पर राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में तापमान काफी अधिक रहने का अनुमान है। वहीं, दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से परेशानी हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को दिन में ज्यादा देर धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

बिहार में बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग IMD ने बिहार के कई जिलों में विशेष अलर्ट जारी किया है। जिसमें राजधानी पटना के साथ कई जिलों में 9 मार्च से 11 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है। वहीं,ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने और खराब मौसम के दौरान पेड़ों या खुले मैदानों में खड़े न होने की सलाह दी गई है।

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम फिलहाल गर्मी की ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जिसमें मौसम विभाग IMD के अनुसार 9 मार्च को दिल्ली में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना कम है। वहीं, दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।इसके साथ ही लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम थोड़ा राहत भरा महसूस हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में भी बढ़ेगी गर्मी

उत्तर प्रदेश में भी तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जिसमें मौसम विभाग IMD के अनुसार राज्य में 10 मार्च तक तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ज्यादा रह सकता है। वहीं, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।फिलहाल बारिश के आसार कम हैं।
राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री है और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

गर्मी बढ़ते ही कूलर और एसी की मांग बढ़ी

मार्च की शुरुआत में ही बढ़ती गर्मी का असर बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। जिसमें कई शहरों में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर और एसी की खरीदारी करने लगे हैं। इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर की मांग बढ़ती नजर आ रही है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा महसूस हो सकती है।

मौसम विभाग की सलाह

  • तेज धूप में बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
  • गरज-चमक और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें।
  • मौसम का ताजा अपडेट देखते रहें।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 9 मार्च को पानी की किल्लत,जल बोर्ड ने किया अलर्ट जारी

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250