Skip to main content Scroll Top
सोने की कीमतों में गिरावट बरकरार,चांदी भी हुई सस्ती; चेक करें नए रेट
Current image: Gold Rates

Gold Rates: देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।अब ऐसे में आज शुक्रवार 6 मार्च 2026 की सुबह सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,63,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,49,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि एक दिन पहले 5 मार्च को भी सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन निवेशकों की भारी मुनाफावसूली के चलते सोना 7,600 रुपये या लगभग 4.4 प्रतिशत टूटकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की रणनीति में बदलाव के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम

जानकारी के अनुसार हाल ही के दिनों में मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजार पर भी पड़ा है। बता दें कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करते हुए एयर स्ट्राइक की घोषणा की थी। इसके जवाब में ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन से इजराइल पर हमले किए। इस तनाव के बाद निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर रुख किया था, जिससे कीमतें पहले तेजी से बढ़ गई थीं। लेकिन जब सोना ऊंचे स्तर पर पहुंच गया तो कई निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। इसी वजह से अब सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब भी सोने की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ती हैं तो कुछ समय बाद मुनाफावसूली के कारण कीमतों में गिरावट आना सामान्य बात होती है।

दिल्ली में सोने का ताजा भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

  • 24 कैरेट सोना: 1,63,020 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • 22 कैरेट सोना: 1,49,440 रुपये प्रति 10 ग्राम। अब ऐसे में ज्वेलरी खरीदने वाले लोगों के लिए यह गिरावट थोड़ी राहत लेकर आई है। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण कीमतों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का भाव

  • 24 कैरेट सोना: 1,62,870 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • 22 कैरेट सोना: 1,49,290 रुपये प्रति 10 ग्राम। बता दें कि इन शहरों में भी सोने के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सराफा बाजार के व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों के अनुसार कीमतों में रोजाना बदलाव हो रहा है।

पुणे और बेंगलुरु में गोल्ड रेट

पुणे और बेंगलुरु में भी सोने की कीमत लगभग मुंबई के बराबर ही है।

  • 24 कैरेट सोना: 1,62,870 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • 22 कैरेट सोना: 1,49,290 रुपये प्रति 10 ग्राम। अब इन दोनों शहरों में भी पिछले 24 घंटे में सोने के दाम में गिरावट देखी गई है।

चांदी की कीमत में भी गिरावट

जानकारी के लिए बता दें कि सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज 6 मार्च की सुबह चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया है। वहीं,दिल्ली के सराफा बाजार में एक दिन पहले चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। 5 मार्च को चांदी 27,700 रुपये या करीब 9.23 प्रतिशत टूटकर 2,72,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव लगभग 84.11 डॉलर प्रति औंस के आसपास चल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

सोने और चांदी की कीमतें केवल भारत के घरेलू बाजार से तय नहीं होतीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल का भी इन पर बड़ा असर पड़ता है। बता दें कि जब वैश्विक स्तर पर राजनीतिक या आर्थिक अस्थिरता बढ़ती है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोना खरीदना शुरू कर देते हैं। इससे कीमतों में तेजी आती है। लेकिन जब बाजार स्थिर होता है या निवेशक मुनाफावसूली करते हैं तो कीमतों में गिरावट भी देखने को मिलती है। वहीं, उस समय में मध्य-पूर्व के तनाव, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक संकेतों का सीधा असर सोने-चांदी के बाजार पर पड़ रहा है।

क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा

बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबे समय के निवेश के लिए सोना हमेशा सुरक्षित विकल्प माना जाता है। हालांकि छोटी अवधि में कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहता है। अब ऐसे में अगर कोई व्यक्ति शादी या ज्वेलरी खरीदने के लिए सोना लेना चाहता है तो कीमतों में आई मौजूदा गिरावट उसके लिए अच्छा मौका हो सकता है। वहीं निवेश के नजरिए से लोगों को बाजार की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर नजर रखकर ही फैसला लेना चाहिए।

कैसे तय होती है सोने की कीमत

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव।
  • डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत।
  • आयात शुल्क और टैक्स।
  • घरेलू मांग और आपूर्ति।
  • वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक स्थिति।

आने वाले दिनों में क्या रहेगा रुख

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ता है तो सोने की कीमत में फिर से तेजी आ सकती है। वहीं अगर वैश्विक बाजार स्थिर होता है तो कीमतों में और गिरावट भी संभव है। अब ऐसे समय में निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे बाजार के रुझान को समझकर ही निवेश का फैसला करें।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में जल संकट, इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, जितनी जरूरत उतना ही करें इस्तेमाल

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250