
Delhi Water Supply 7 March: दिल्ली के कई इलाकों में कल शनिवार 7 मार्च को पानी की सप्लाई प्रभावित रहने वाली है। बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने जानकारी दी है कि राजधानी में हर साल होने वाली मेंटेनेंस प्रक्रिया के तहत भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई की जाएगी। इसी वजह से कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बंद या कम दबाव के साथ हो सकती है। साथ ही, जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरत के अनुसार ही पानी का इस्तेमाल करें और पहले से पानी स्टोर कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड यह सफाई और निरीक्षण का काम जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर और स्वच्छ बनाए रखने के लिए किया जाता है। इस दौरान जलाशयों से गाद हटाई जाती है और पाइपलाइन व पंपिंग सिस्टम की जांच की जाती है। हालांकि इस जरूरी काम के चलते कुछ घंटों के लिए पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
क्यों बंद होगी पानी की सप्लाई
राजधानी में पानी की आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए समय-समय पर मेंटेनेंस किया जाता है। बताया जा रहा है कि इस बार भी भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई की जा रही है। वहीं, सफाई के दौरान जलाशयों को खाली करना पड़ता है, जिससे कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई अस्थायी रूप से रोकनी पड़ती है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस प्रक्रिया से पानी की गुणवत्ता बेहतर होती है और पाइपलाइन सिस्टम में जमा गंदगी साफ हो जाती है। इससे भविष्य में लोगों को साफ और सुरक्षित पानी मिल पाता है।
इन इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार कल शनिवार 7 मार्च को साउथ और ईस्ट दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।इन क्षेत्रों में पानी की कमी या कम दबाव की स्थिति बन सकती है। जिसमें शामिल क्षेत्र हैं बादरपुर,मदनपुर खादर,अली गांव,जंगपुरा, लाजपत नगर, भोगल, ग्रेटर कैलाश-2 (GK-2), मालवीय नगर, चिराग दिल्ली, ईस्ट ऑफ कैलाश, कैलाश कॉलोनी, माउंट कैलाश, जसोला विहार, बादरपुर गांव, यमुना विहार, दिलशाद गार्डन,रोहिणी सेक्टर 5, 8, 16 और 24 आसपास के अन्य इलाके साथ ही,इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे पानी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पहले से तैयारी कर लें। खासकर सुबह और शाम के समय पानी का दबाव कम हो सकता है।
लोगों से की गई यह अपील
दिल्ली जल बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का इस्तेमाल सावधानी से करें। जिसमें अधिकारियों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही से कई घरों में परेशानी हो सकती है। इसलिए जितनी जरूरत हो, उतना ही पानी इस्तेमाल करें। लोगों को यह भी सलाह दी गई है कि वे पहले से पानी स्टोर कर लें, ताकि खाना बनाने, पीने और अन्य जरूरी कामों में दिक्कत न हो। खासतौर पर उन इलाकों में रहने वाले लोग जहां पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो सकती है, उन्हें अतिरिक्त पानी जमा कर लेना चाहिए।
टैंकर सेवा उपलब्ध कराएगा जल बोर्ड
दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि जिन इलाकों में पानी की समस्या ज्यादा होगी, वहां जरूरत पड़ने पर टैंकर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। अगर किसी इलाके में पानी की तुरंत जरूरत हो तो लोग टैंकर मंगवा सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि आपात स्थिति में लोग दिल्ली जल बोर्ड की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल करके टैंकर मंगवाया जा सकता है या पानी से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। साथ ही,जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि टैंकर सेवा के जरिए प्रभावित क्षेत्रों में पानी पहुंचाने की पूरी कोशिश की जाएगी, ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।
मेंटेनेंस से होगा बड़ा फायदा
एक्सपर्ट्स के मुताबिक जलाशयों और पंपिंग स्टेशनों की नियमित सफाई बेहद जरूरी होती है। अब अगर समय पर सफाई नहीं की जाए तो पाइपलाइन में गंदगी जमा हो सकती है और पानी की गुणवत्ता खराब हो सकती है। मेंटेनेंस प्रक्रिया के दौरान जलाशयों की दीवारों और पाइपलाइन की भी जांच की जाती है। अगर कहीं लीकेज या तकनीकी खराबी मिलती है तो उसे तुरंत ठीक किया जाता है। इससे भविष्य में पानी की सप्लाई ज्यादा स्थिर और सुरक्षित बनी रहती है।
भविष्य में मिलेगी बेहतर जल आपूर्ति
दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि इस तरह की मेंटेनेंस गतिविधियां राजधानी की जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जरूरी हैं। इससे आने वाले समय में लोगों को ज्यादा साफ और नियमित पानी मिल सकेगा।
अधिकारियों के अनुसार जल प्रबंधन प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। अब समय-समय पर सफाई और मरम्मत का काम इसी योजना का हिस्सा है। हालांकि, लोगों को इससे एक दिन के लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन लंबे समय में इसका फायदा राजधानी के लाखों लोगों को मिलेगा।
क्या करें और क्या न करें
- जरूरत के अनुसार ही पानी का इस्तेमाल करें।
- पहले से पानी स्टोर करके रखें।
- पानी की बर्बादी से बचें।
- टैंकर की जरूरत होने पर तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
- पड़ोसियों के साथ पानी साझा करने में सहयोग करें।
ये भी पढ़ें: ‘शादी नहीं पर विवाह के समान है लिव-इन’,दिल्ली हाई कोर्ट ने कपल को दी पुलिस सुरक्षा






