
Sachin Tendulkar Son Marriage: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar ने आज 5 मार्च 2026 को मुंबई में सानिया चंदोक से शादी कर ली। बता दें कि यह शादी साल 2026 की सबसे बड़ी और चर्चित शादियों में से एक मानी जा रही है। साथ ही, इस खास मौके पर क्रिकेट, बॉलीवुड और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
जानकारी के लिए बता दें कि शादी का आयोजन मुंबई के एक भव्य वेन्यू में किया गया था, जहां शानदार सजावट, पारंपरिक रस्में और सितारों की मौजूदगी ने इस समारोह को और भी खास बना दिया। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
परिवार के साथ पहुंचे शाहरुख खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार Shah Rukh Khan अपनी पत्नी Gauri Khan और बेटी Suhana Khan के साथ शादी में शामिल हुए। जिसमें तीनों पारंपरिक भारतीय परिधानों में बेहद खूबसूरत नजर आए। वह, गौरी खान ने सुनहरी रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें उनका लुक बेहद एलिगेंट लग रहा था। वहीं सुहाना खान ने हल्के सुनहरे रंग का लहंगा पहना, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शाहरुख खान भी पारंपरिक अंदाज में दिखाई दिए और उन्होंने अपने खास स्टाइल में सभी का अभिवादन किया। जब शाहरुख खान वेन्यू पर पहुंचे तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर सबको नमस्कार किया और फोटो के लिए पोज भी दिए।
आमिर खान की खास मौजूदगी
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट Aamir Khan भी अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शामिल हुए। साथ ही,आमिर खान इस खास समारोह में अकेले पहुंचे और उन्होंने चमकीली शेरवानी पहन रखी थी।
पैपराजी के सामने आमिर खान ने कई शानदार पोज दिए। उनकी सादगी और स्टाइल को देखकर वहां मौजूद लोग काफी प्रभावित हुए। आमिर की मौजूदगी ने शादी के समारोह में और भी ग्लैमर जोड़ दिया।
बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी पहुंचे
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की शादी में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों ने शिरकत की। महान अभिनेता Amitabh Bachchan अपने बेटे Abhishek Bachchan और बहू Aishwarya Rai Bachchan के साथ नजर आए। इसके अलावा अभिनेता Farhan Akhtar और प्रसिद्ध गायिका Asha Bhosle भी इस समारोह का हिस्सा बनीं। इन सभी सितारों की मौजूदगी ने शादी को और भी खास बना दिया।
क्रिकेट जगत के कई स्टार खिलाड़ी भी हुए शामिल
जानकारी के लिए बता दें कि यह शादी केवल बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ी भी इस खास मौके पर मौजूद थे। साथ ही, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni, पूर्व क्रिकेटर Suresh Raina, स्टार बल्लेबाज Shreyas Iyer, युवा खिलाड़ी Prithvi Shaw, ऑलराउंडर Irfan Pathan और स्पिनर Harbhajan Singh जैसे कई बड़े नाम इस समारोह में पहुंचे। वहीं, इन खिलाड़ियों ने अर्जुन तेंदुलकर को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दी। शादी के दौरान क्रिकेट और फिल्म जगत के सितारे आपस में बातचीत करते भी नजर आए।
बिजनेस जगत की भी रही मौजूदगी
अर्जुन और सानिया की शादी में कई बड़े उद्योगपति और बिजनेस जगत की हस्तियां भी शामिल हुईं। इसके अलावा Jay Shah समेत क्रिकेट प्रशासन से जुड़े कई लोग भी समारोह में मौजूद थे। बता दें कि इस शादी ने क्रिकेट, फिल्म और बिजनेस जगत को एक मंच पर ला दिया, जो इसे और भी खास बना रहा था।
शादी से पहले हुई थी सगाई
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की सगाई अगस्त 2025 में बेहद निजी समारोह में हुई थी। इस कार्यक्रम में सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। बता दें कि सगाई के बाद से ही दोनों की शादी की चर्चा सोशल मीडिया और मीडिया में होने लगी थी। आखिरकार 5 मार्च 2026 को दोनों ने शादी के बंधन में बंधकर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया।
3 मार्च से शुरू हुईं शादी की रस्में
अर्जुन और सानिया की शादी की रस्में 3 मार्च से ही शुरू हो गई थीं। इस दौरान मेहंदी, संगीत और हल्दी जैसे पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने जमकर मस्ती की। संगीत समारोह में डांस और संगीत का खास कार्यक्रम भी रखा गया था, जिसमें कई मेहमानों ने शानदार परफॉर्मेंस दी।
कौन हैं सानिया चंदोक
अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंदोक मुंबई के एक बड़े और प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह उद्योगपति रवि घई की पोती बताई जाती हैं।
जानकारी के मुताबिक,सानिया पढ़ाई और बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र से जुड़ी रही हैं। उनके परिवार का बिजनेस जगत में काफी नाम है। यही वजह है कि उनकी शादी में बिजनेस जगत की भी बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इस जोड़ी को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। जिसमें खासकर शाहरुख खान, आमिर खान और अन्य सितारों की मौजूदगी वाली तस्वीरें इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही हैं।
यादगार बना यह खास मौका
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की शादी क्रिकेट, फिल्म और बिजनेस जगत के संगम के रूप में देखी जा रही है। इतने बड़े सितारों की मौजूदगी ने इस समारोह को और भी भव्य और यादगार बना दिया। वहीं, इस खास मौके पर सभी मेहमानों ने नवविवाहित जोड़े को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया। फैंस भी इस नई जोड़ी के खुशहाल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस का इस्तीफा,ममता बोलीं- मैं हैरान और परेशान हूं






