Skip to main content Scroll Top
होली पर दिल्ली से प्रयागराज जाना हुआ आसान! जानें रूट और टाइमिंग
Current image: Holi Special Buses

Holi Special Buses: होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने खास इंतजाम किए हैं। जिसमें दिल्ली और NCR में काम करने वाले लाखों लोग हर साल होली पर अपने घर उत्तर प्रदेश और बिहार जाते हैं। वहीं, इस बार भी ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। ऐसे में यूपी रोडवेज ने राहत देते हुए होली स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के आनंद विहार और कौशांबी बस अड्डों से प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, आजमगढ़ और गोरखपुर के लिए बड़ी संख्या में अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

दिल्ली से प्रयागराज के लिए विशेष व्यवस्था

दरअसल, होली के समय सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली से प्रयागराज रूट पर रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए यूपी रोडवेज ने इस रूट पर सामान्य दिनों की तुलना में करीब 20 % ज्यादा बसें चलाने का फैसला किया है। जिसमें आनंद विहार और कौशांबी डिपो से हर 30 मिनट से 1 घंटे के अंतराल पर बसें उपलब्ध रहेंगी। यात्रियों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ भी लगाया गया है।

बता दें कि लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए एसी जनरथ और शताब्दी बसों की संख्या भी बढ़ाई गई है। ये बसें कम स्टॉपेज के साथ जल्दी गंतव्य तक पहुंचेंगी।

इन प्रमुख रूटों पर चलेगी होली स्पेशल बसें

  • दिल्ली – प्रयागराज (वाया कानपुर)
  • दिल्ली – वाराणसी (वाया लखनऊ-रायबरेली)
  • दिल्ली – आजमगढ़
  • दिल्ली – गोरखपुर

बता दें कि इन रूटों पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण अतिरिक्त बसें तैनात की गई हैं। जरूरत पड़ने पर और बसें भी लगाई जा सकती हैं।

ट्रेनों में वेटिंग से परेशान यात्रियों को राहत

दरअसल, होली से पहले ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट आम बात है। वहीं, कई ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बस सेवा एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आई है। यूपी रोडवेज की ये पहल उन लोगों के लिए राहत भरी है, जो समय पर घर पहुंचना चाहते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए त्योहार पर घर जाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। भीड़, लंबी लाइन और टिकट की परेशानी के बीच यह व्यवस्था यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी।

ड्राइवर और कंडक्टर के लिए इंसेंटिव योजना

त्योहार के दौरान बसों की कमी न हो और संचालन सुचारु रूप से चलता रहे, इसके लिए यूपी रोडवेज ने अपने ड्राइवरों और कंडक्टर्स के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। बताया जा रहा है जो कर्मचारी 10 से 15 दिनों तक लगातार ड्यूटी करेंगे, उन्हें अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। इसका मकसद यह है कि त्योहार के समय बसों की कमी न हो और यात्रियों को समय पर सेवा मिलती रहे।

टिकट बुकिंग कैसे करें

यात्री सीधे बस अड्डे पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं। हालांकि, लंबी दूरी और एसी बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करना ज्यादा सुविधाजनक रहेगा। जिसमें यात्री यूपी रोडवेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडवांस में सीट बुक कर सकते हैं। मोबाइल ऐप के जरिए भी टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।

अधिकारियों की सलाह है कि होली से 2-3 दिन पहले भीड़ बहुत ज्यादा हो जाती है। इसलिए अगर संभव हो तो अपना सफर होली से 4-5 दिन पहले प्लान करें। इससे आराम से यात्रा की जा सकती है।

सुरक्षा और सुविधा के इंतजाम

बस अड्डों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। बसों की नियमित जांच की जा रही है, ताकि सफर सुरक्षित और आरामदायक रहे। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर तुरंत अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी।

यात्रियों के लिए सलाह

  • समय से पहले बस अड्डे पर पहुंचे।
  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग को प्राथमिकता दें।
  • अपने सामान का ध्यान रखें।
  • भीड़ के समय धैर्य बनाए रखें।

जानकारी के अनुसार, होली के मौके पर किसी भी यात्री को परेशानी न हो, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। जिसमें होली का त्योहार खुशियों और रंगों का प्रतीक है। ऐसे में घर पहुंचने की चिंता कम करने के लिए यूपी रोडवेज की यह पहल यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। दिल्ली से प्रयागराज और पूर्वांचल जाने वाले लोगों के लिए इस बार सफर पहले से ज्यादा आसान होने वाला है।

ये भी पढ़ें: किसानों के लिए खुशखबरी,UP के 75 जिलों में 94,300 हेक्टेयर तक पहुंची प्राकृतिक खेती

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250