Skip to main content Scroll Top
DA Hike Alert: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी, क्या 60% होगा महंगाई भत्ता? जानें पूरी जानकारी
Current image: DA Hike Alert

DA Hike Alert: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए होली से पहले बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि साल 2026 की पहली छमाही के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने की तैयारी चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, सरकार मार्च के आसपास DA बढ़ोतरी की ऑफिशियल तौर से घोषणा कर सकती है। जिससे लाखों कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में सीधा इजाफा होगा।

क्या DA 60% तक पहुंचेगा?

एक्सपर्ट्स के अनुसार दिसंबर 2025 तक के महंगाई आंकड़ों को देखते हुए इस बार DA में करीब 2% की बढ़ोतरी संभव है। जिसमें फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 58% महंगाई भत्ता मिल रहा है, जो अक्टूबर 2025 में 3% बढ़ाया गया था। अगर अब 2% की और बढ़ोतरी होती है तो कुल DA 60% तक पहुंच जाएगा। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में 5% या 6% बढ़ोतरी की भी चर्चा है, लेकिन औसत महंगाई सूचकांक के आधार पर 2% वृद्धि को ज्यादा यथार्थ माना जा रहा है। अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगा।

कर्मचारियों की सैलरी पर क्या असर पड़ेगा?

दरअसल, महंगाई भत्ता सीधे बेसिक सैलरी पर जोड़ा जाता है। इसलिए DA बढ़ने का मतलब है कि कर्मचारियों की कुल सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी।

  • जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, उन्हें हर महीने कुछ सौ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
  • 30,000 रुपये बेसिक सैलरी वालों की मासिक आय में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी।
  • उच्च वेतन वर्ग के कर्मचारियों को हजारों रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इसी तरह पेंशनभोगियों की पेंशन भी बढ़ेगी, क्योंकि महंगाई राहत (DR) भी DA के बराबर ही बढ़ती है।

मार्च में घोषणा क्यों मानी जा रही है अहम?

जानकारी के अनुसार, सरकार साल में दो बार DA बढ़ाती है।जनवरी और जुलाई से लागू होने वाली दरें मार्च और सितंबर के आसपास घोषित की जाती हैं। इसी परंपरा के अनुसार माना जा रहा है कि इस बार भी मार्च में घोषणा हो सकती है, जिससे होली से पहले कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। अगर घोषणा मार्च में होती है तो कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी का एरियर भी मिल सकता है, जिससे एकमुश्त अच्छी रकम हाथ में आएगी।

8वें वेतन आयोग को लेकर बढ़ी चर्चा

7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है। इसके बाद से 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि सरकार की ओर से अभी ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कर्मचारियों को उम्मीद है कि जल्द ही इस पर फैसला लिया जा सकता है।

सैलरी में कितना हो सकता है इजाफा?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि नए वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया जा सकता है। अभी न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है।अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 या 3.0 तक पहुंचता है।

  • न्यूनतम सैलरी 30,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच हो सकती है।
  • सभी वेतन स्तरों पर बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
  • पेंशन में भी समान अनुपात में वृद्धि होगी।

क्या DA बेसिक सैलरी में जुड़ जाएगा?

दरअसल, पहले यह चर्चा थी कि DA 50% होते ही इसे बेसिक सैलरी में मिला दिया जाएगा। लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि जब नया वेतन आयोग लागू होगा, तब मौजूदा DA को शून्य कर नई बेसिक सैलरी तय की जाएगी। यही प्रक्रिया पहले भी अपनाई जाती रही है।

कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ीं

बता दें कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच केंद्रीय कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी और नए वेतन आयोग दोनों से बड़ी राहत की उम्मीद है। अगर मार्च में DA बढ़ाने की घोषणा होती है और आने वाले समय में नया वेतन आयोग भी लागू होता है, तो सरकारी कर्मचारियों की आय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल सभी की नजर सरकार की ऑफिशियल घोषणा पर टिकी है।वहीं, होली से पहले अगर DA बढ़ोतरी का ऐलान होता है, तो यह केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी साबित होगी।

ये भी पढ़ें: रमजान 2026 का चांद किस दिन दिखेगा? जानें भारत और सऊदी अरब में पहले रोजे की तारीख

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250