
Valentine’s Day: आज यानी 14 फरवरी को दुनिया भर में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है. फरवरी का महीना यूं ही प्यार का महीना नहीं कहलाता.7 फरवरी से शुरू होने वाला वैलेंटाइन वीक हर दिन किसी न किसी रिश्ते और भावना को समर्पित होता है. रोज़ डे, प्रपोज़ डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे. इन सात दिनों के बाद आता है वैलेंटाइन डे,जिसका इंतजार कपल्स पूरे साल करते हैं.
यह दिन सिर्फ प्रेमी जोड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि न्यूली मैरिड कपल्स और हर उस शख्स के लिए खास होता है जो किसी से सच्ची मोहब्बत करता है. आज के दिन लोग अपने-अपने अंदाज में प्यार का इजहार करते हैं. कोई फूल देकर, कोई गिफ्ट देकर, तो कोई साथ समय बिताकर.
शहर में छाया इश्क़ का रंग, कैसे मना रहे हैं कपल्स खास दिन ?
आज सुबह से ही बाजारों में गुलाब, गिफ्ट्स, कार्ड्स और चॉकलेट की रौनक दिख रही है. रेस्टोरेंट्स और कैफे में खास वैलेंटाइन डे ऑफर्स चल रहे हैं. कई कपल्स ने पहले से ही कैंडल लाइट डिनर बुक कर रखा है, तो कुछ लोग लॉन्ग ड्राइव, मूवी डेट या छोटी ट्रिप पर निकलने की तैयारी में हैं.
कपल्स वैलेंटाइन डे कैसे मना रहे हैं?
- एक-दूसरे को गिफ्ट्स देकर
- डिनर डेट प्लान करके
- साथ में घूमने जाकर
- पुराने फोटोज़ देखकर यादें ताज़ा करके
- प्यार भरे मैसेज और कॉल्स के जरिए
आज का दिन कपल्स के लिए सिर्फ जश्न नहीं, बल्कि एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का बहाना भी है.
क्या दें अपने प्रेमिका या प्रेमी को गिफ्ट?
अगर आप आज के दिन गिफ्ट को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो परेशान मत होइए.गिफ्ट महंगा नहीं, दिल से दिया गया हो तो वही सबसे खास होता है.
गिफ्ट आइडियाज़:
- गुलाब और चॉकलेट
- हैंडमेड कार्ड या लव लेटर
- पसंदीदा किताब
- फोटो फ्रेम में आपकी यादगार तस्वीर
- पर्सनलाइज्ड मग या कुशन
- छोटा सा सरप्राइज केक
कहां जाएं घूमने? कपल्स के लिए आसान ट्रैवल आइडियाज़
अगर आप आज बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये जगहें परफेक्ट हो सकती हैं:
- नजदीकी कैफे या रेस्टोरेंट
- किसी शांत पार्क या लेक साइड
- शहर का कोई व्यू प्वाइंट
- पास की कोई वन-डे ट्रिप लोकेशन
- घर पर ही मूवी नाइट और होममेड डिनर
सिंगल हैं? वैलेंटाइन डे ऐसे बनाएं खास
अगर आप आज सिंगल हैं, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। हाल ही में भारत की डेटिंग ऐप Aisle के एक सर्वे में सामने आया कि
53% भारतीय सिंगल्स के लिए वैलेंटाइन डे अब कोई बहुत खास दिन नहीं रहा, बल्कि वे इसे आम दिन की तरह देखते हैं।
सिंगल्स कैसे मना सकते हैं वैलेंटाइन डे?
- खुद को कोई छोटा सा गिफ्ट दें
- दोस्तों के साथ मूवी या आउटिंग पर जाएं
- परिवार के साथ समय बिताएं
- अपनी पसंद की चीज़ करें जैसे किताब पढ़ें, गाना सुनें
- खुद से प्यार करना सीखें
याद रखिए, वैलेंटाइन डे सिर्फ किसी और से प्यार करने का दिन नहीं, बल्कि खुद से प्यार करने का दिन भी हो सकता है.
वैलेंटाइन डे स्पेशल Love Quotes और Romantic Messages
स्पेशल Love Quotes:
- “तुम्हारी एक मुस्कान, मेरी सारी थकान उतार देती है.”
- “प्यार वो नहीं जो दुनिया को दिखाया जाए,
प्यार वो है जो दिल में बसाया जाए.” - “तेरे साथ हर दिन वेलेंटाइन है मेरे लिए.”
- “तू पास हो या दूर, दिल हमेशा तेरा ही रहता है.”
स्पेशल Romantic Messages
- “तुम्हारे बिना जिंदगी अधूरी सी लगती है, हैप्पी वैलेंटाइन डे ”
- “हर दिन तुम्हारे साथ बिताना चाहता हूं, तुम मेरी सबसे खूबसूरत आदत हो”
- “मेरी हर खुशी की वजह तुम हो, आज और हमेशा”
- “तुम साथ हो तो हर दिन खास है”
अब पहले जैसा क्रेज क्यों नहीं? क्यों बदलता जा रहा वैलेंटाइन डे?
Aisle ऐप के सर्वे के मुताबिक, आज के युवाओं में वैलेंटाइन डे को लेकर पहले जैसा क्रेज नहीं रहा.इसके पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं. जैसे लोग रिश्तों को अब ज्यादा निजी रखना चाहते हैं. सोशल मीडिया पर दिखावे करने से लोग थोड़ा दूर हो रहे हैं. सिंगल लोग इस दिन को ज्यादा ध्यान नहीं देते. वहीं, कुछ लोग मानते हैं कि प्यार किसी एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए. फिर भी, कई कपल्स के लिए वैलेंटाइन डे आज भी एक खूबसूरत बहाना है प्यार जताने का.
सोशल मीडिया पर वैलेंटाइन डे की धूम
आज सोशल मीडिया पर #ValentinesDay, #LoveInTheAir, #HappyValentinesDay जैसे ट्रेंड्स चल रहे हैं. लोग अपनी तस्वीरें, वीडियो और प्यार भरे मैसेज शेयर कर रहे हैं. कुछ लोग शायरी लिखकर अपने जज़्बात जाहिर कर रहे हैं, तो कुछ पुराने लम्हों की यादों को पोस्ट कर रहे हैं.






