Skip to main content Scroll Top
तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव,हाईकोर्ट ने नहीं दी जमानत,अगली सुनवाई 16 फरवरी
Current image: Tihar Jail Rajpal Yadav

Tihar Jail Rajpal Yadav: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव इन दिनों कानूनी मामलों को लेकर काफी चर्चे में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि,चेक बाउंस के एक मामले में उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित कर्ज और फिल्म से जुड़े आरोपों पर अपनी सफाई देते नजर आ रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री दोनों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुराना वीडियो

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में राजपाल यादव से पूछा जाता है कि क्या उन्होंने फिल्म बनाने के लिए बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। वह,इस सवाल के जवाब में राजपाल यादव साफ कहते हैं कि उन्होंने किसी से कर्ज नहीं लिया था। उनके अनुसार, संबंधित व्यक्ति ने फाइनेंसर के तौर पर खुद फिल्म में निवेश किया था क्योंकि वह अपने पोते को हीरो बनाना चाहते थे।

जानकारी के अनुसार, वीडियो में राजपाल यादव यह भी कहते दिखाई देते हैं कि साल 2012 में आई फिल्म ‘अता पता लापता’ के डायरेक्शन से उनका कोई लेना-देना नहीं था। वह न तो इस फिल्म के डायरेक्टर थे, न हैं और न ही रहेंगे, क्योंकि वह खुद को केवल एक अभिनेता मानते हैं। यह बयान उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान दिया था, जो अब फिर से चर्चा में आ गया है।

कोर्ट में क्या हुई सुनवाई

मामले की सुनवाई के दौरान आज 12 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव से कई सवाल पूछे। जिसमें कोर्ट का कहना है कि जब वह सजा को रद्द कराने की मांग कर रहे हैं, तो पहले दिए गए उनके बयानों का क्या मतलब है, जिसमें उन्होंने फिल्म बनाने के लिए कर्ज लेने की बात स्वीकार की थी। वहीं, इस पर राजपाल यादव की ओर से दलील दी गई कि उन्होंने गलती स्वीकार की है और वह बकाया रकम चुकाने के लिए तैयार हैं। उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि अभिनेता की तरफ से लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि पहले ही जमा कराई जा चुकी है और बाकी रकम भी चुकाने की इच्छा है।

हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

सुनवाई के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल राजपाल यादव को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें दोबारा तिहाड़ जेल भेजने का आदेश दिया है। वह, इस फैसले के बाद अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
हालांकि, मामले की अगली सुनवाई 16 फरवरी 2026 को तय की गई है। उसी दिन यह साफ हो पाएगा कि राजपाल यादव को जमानत मिलती है या उन्हें अभी और समय जेल में रहना पड़ेगा। उनके फैंस अब अगली सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्मी करियर और मौजूदा स्थिति

राजपाल यादव हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और अपनी खास कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीता है। लंबे समय तक वह फिल्मों में सक्रिय रहे और आज भी उनकी कॉमेडी को दर्शक याद करते हैं। लेकिन मौजूदा समय में कानूनी परेशानियों ने उनके करियर और निजी जीवन दोनों पर असर डाला है। जेल जाने और कोर्ट केस की खबरों के कारण वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो भी इसी वजह से ज्यादा ध्यान खींच रहा है।

फैंस को अगली सुनवाई का इंतजार

राजपाल यादव के चाहने वाले उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें जल्द राहत मिलेगी और वह फिर से अच्छे जीवन में लौट पाएंगे। दूसरी ओर, यह मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रहा है और अंतिम फैसला कोर्ट ही करेगा।

ये भी पढ़ें: Android और iPhone यूजर्स के लिए चेतावनी, ZeroDayRAT से सावधान, सेकंड्स में हो सकता है फोन हैक

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250