Skip to main content Scroll Top
आधार बायोमेट्रिक लॉक करें तुरंत, स्कैमर्स खाली कर सकते हैं अकाउंट
Current image: Aadhaar Biometric Lock

Aadhaar Biometric Lock: भारत में आधार कार्ड आज सबसे जरूरी पहचान दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। दरअसल, बैंक खाता खोलने से लेकर सिम कार्ड लेने, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और KYC जैसी कई सेवाओं में आधार का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आधार की जानकारी गलत हाथों में चली जाए, तो बड़ा नुकसान हो सकता है। जिसके वजह से हाल के दिनों में आधार से जुड़े फ्रॉड और ठगी के कई मामले सामने आए हैं, जिससे लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है।

ऐसे में खतरे को देखते हुए UIDAI ने आधार यूजर्स को बायोमेट्रिक लॉक करने की सुविधा दी है। बता दें कि इससे फीचर की मदद से आप अपने फिंगरप्रिंट और आई स्कैन को सुरक्षित रख सकते हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना आपकी अनुमति से आपके आधार का गलत इस्तेमाल न कर सके। साथ ही, अच्छी बात यह है कि यह प्रक्रिया बेहद आसान है और आप इसे घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से भी कुछ ही मिनटों में पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं यहां पूरी खबर जानकारी।

क्या होता है बायोमेट्रिक लॉक

बायोमेट्रिक लॉक एक सुरक्षा सुविधा है, जिसमें आपके आधार से जुड़े फिंगरप्रिंट और आंख की स्कैनिंग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाता है। जब बायोमेट्रिक लॉक रहता है, तब कोई भी व्यक्ति आपके फिंगरप्रिंट या आई स्कैन के जरिए आधार आधारित सेवाओं का उपयोग नहीं कर सकता। ऐसे में मान लीजिए कोई धोखेबाज आपके फिंगरप्रिंट की कॉपी का इस्तेमाल करके सिम कार्ड लेने या बैंक KYC करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम उस प्रयास को तुरंत रिजेक्ट कर देगा। इससे आपकी पहचान सुरक्षित रहती है और फ्रॉड का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

आधार बायोमेट्रिक लॉक कैसे करें

आधार का बायोमेट्रिक लॉक करने के लिए आप UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट या mAadhaar ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं और अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। OTP डालते ही आपका आधार प्रोफाइल खुल जाएगा। यहां आपको बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक का विकल्प दिखाई देगा। जैसे ही आप लॉक पर क्लिक करेंगे, आपका बायोमेट्रिक डेटा तुरंत सुरक्षित हो जाएगा।

मोबाइल से बायोमेट्रिक लॉक करने का तरीका

  • सबसे पहले अपने फोन में mAadhaar ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलकर OTP की मदद से लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद मेन्यू में Biometric Lock का विकल्प चुनें।
  • एक क्लिक करते ही आपका बायोमेट्रिक लॉक हो जाएगा और आपको कन्फर्मेशन मिल जाएगा।
  • यह पूरी प्रक्रिया कुछ ही सेकंड में पूरी हो जाती है और आपकी सुरक्षा कई गुना बढ़ जाती है।

जरूरत पड़ने पर ऐसे करें अनलॉक

कई बार बैंक KYC, सरकारी योजना या किसी अन्य सेवा के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी होता है। ऐसे में आपको बायोमेट्रिक अस्थायी रूप से अनलॉक करना पड़ता है।

इसके लिए UIDAI वेबसाइट या mAadhaar ऐप पर जाकर OTP से लॉगिन करें और Biometric Unlock विकल्प पर क्लिक करें। काम पूरा होने के बाद तुरंत फिर से लॉक करना न भूलें, क्योंकि अनलॉक रहने पर फ्रॉड का खतरा बढ़ सकता है।

क्या बायोमेट्रिक लॉक करने से आधार सेवाएं बंद हो जाती हैं?

कई लोगों को लगता है कि बायोमेट्रिक लॉक करने से आधार से जुड़े सभी काम रुक जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है।

बायोमेट्रिक लॉक सिर्फ फिंगरप्रिंट और आई स्कैन को रोकता है। OTP आधारित वेरिफिकेशन पहले की तरह चलता रहता है। यानी जिन सेवाओं में OTP से पहचान होती है, वहां आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

किन लोगों के लिए ज्यादा जरूरी है यह फीचर

जिन लोगों का आधार कई जगह इस्तेमाल होता है। जैसे बैंक, सिम कार्ड, सरकारी योजनाएं या सब्सिडी उन्हें बायोमेट्रिक लॉक जरूर करना चाहिए। यह खासकर उन इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह सुविधा बेहद जरूरी है, जहां फर्जी सिम या फर्जी KYC के मामले ज्यादा सामने आते हैं। यह छोटा सा कदम आपको बड़े नुकसान से बचा सकता है।

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

  • बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है।
  • OTP उसी नंबर पर आता है, इसलिए अगर नंबर लिंक नहीं है तो पहले आधार सेंटर पर अपडेट करवाएं।
  • काम पूरा होते ही बायोमेट्रिक दोबारा लॉक करना सबसे सुरक्षित तरीका है।

ये भी पढ़ें: शानदार नतीजों से चमका कल्याण ज्वैलर्स का शेयर, 11% से ज्यादा उछल गया शेयर का दाम, 90% बढ़ा है मुनाफा

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250