Skip to main content Scroll Top
Gold Silver Price Update: अब थमी सोना-चांदी की गिरावट? रिकॉर्ड हाई से ₹2 लाख चांदी और ₹56,000 सोना सस्‍ता
Current image: Gold Silver Price Update: अब थमी सोना-चांदी की गिरावट? रिकॉर्ड हाई से ₹2 लाख चांदी और ₹56,000 सोना सस्‍ता

Gold Silver Price Update: सोना और चांदी के कीमतों पिछले कुछ दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं, अब अचानक से रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे के बाद दोनों की कीमतों में थोड़ी राहत नजर आ रही है। साथ ही, पिछले चार कारोबारी दिनों में सोना और चांदी ने जबरदस्त गिरावट देखी। चांदी अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से करीब 2 लाख रुपये तक टूट चुकी है, जबकि सोने की कीमत में लगभग 56 हजार रुपये की गिरावट आई है। यह गिरावट मुख्य रूप से लगातार शॉर्ट सेलिंग और मुनाफावसूली की वजह से देखने को मिली।

रिकॉर्ड हाई से आई बड़ी गिरावट

29 जनवरी को वायदा बाजार में चांदी ने 4.20 लाख रुपये का रिकॉर्ड हाई लेवल छुआ था। इसके बाद लगातार बिकवाली के चलते 2 फरवरी तक यह गिरकर 2.25 लाख रुपये पर आ गई। सिर्फ चार दिनों में चांदी करीब 2 लाख रुपये सस्ती हो गई। बता दें कि, हालात ऐसे रहे कि 2 फरवरी को वायदा बाजार में चांदी में करीब तीन बार लोअर सर्किट लगा। इससे पहले रविवार को भी इसमें तीन बार लोअर सर्किट देखने को मिला था।
वहीं, अगर सोने की बात करें तो 29 जनवरी को इसने वायदा बाजार में 1.93 लाख रुपये का रिकॉर्ड हाई लेवल पार किया था। इसके बाद इसमें भी जोरदार गिरावट आई और 2 फरवरी तक यह टूटकर 1.37 लाख रुपये के आसपास पहुंच गया। यानी रिकॉर्ड हाई से सोना करीब 56 हजार रुपये सस्ता हो गया।

गिरावट के बाद आई रिकवरी

हालांकि, आज सोमवार को भारी गिरावट के बाद बाजार में निचले स्तर से खरीदारी देखने को मिली। MCX पर 2 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे तक चांदी लगभग 39 हजार रुपये गिरकर 2.25 लाख रुपये तक आ गई थी। लेकिन इसके बाद शाम तक इसमें सुधार देखने को मिला। शाम 5 बजे तक चांदी की गिरावट घटकर सिर्फ 6 हजार रुपये रह गई और इसका भाव 2.60 लाख रुपये के आसपास पहुंच गया। बताया जा रहा है कि, इसी तरह सोने में भी दोपहर तक दबाव बना रहा। दोपहर 12:30 बजे तक सोना करीब 10 हजार रुपये टूटकर 1.37 लाख रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा था। लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, इसमें भी खरीदारी आई और शाम तक यह 1.50 लाख रुपये के ऊपर पहुंच गया। वहीं, इस रिकवरी से यह संकेत मिल रहा है कि निवेशकों और ट्रेडर्स ने निचले स्तर पर खरीदारी को मौका माना है। शेयर बाजार के निवेशकों ने गोल्ड-सिल्वर ETF में निवेश बढ़ाया, वहीं ट्रेडर्स ने नए पोजिशन बनाए।

क्या बन गया है बॉटम

बाजार में आई इस रिकवरी के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या सोना और चांदी अब बॉटम बना चुके हैं। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि हालिया गिरावट किसी बड़ी कमजोरी की वजह से नहीं आई थी। यह ज्यादातर प्रॉफिट बुकिंग का असर था। रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूला, जिससे कीमतों पर दबाव आया। वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि, सोने का तकनीकी सपोर्ट फिलहाल 1.40 लाख से 1.45 लाख रुपये के बीच माना जा रहा है। अगर इस स्तर पर खरीदारी बनी रहती है तो सोने में रिकवरी और मजबूत हो सकती है। वहीं अगर सोना 1.55 लाख रुपये के ऊपर मजबूती से बंद होता है, तो इसमें एक नई तेजी की शुरुआत हो सकती है।

चांदी में आगे क्या

चांदी के लिए एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका मजबूत सपोर्ट जोन 2.44 लाख से 2.55 लाख रुपये के बीच है। इस रेंज के आसपास खरीदारी बढ़ सकती है। अगर मांग बनी रहती है तो चांदी में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।साथ ही, गिरावट लॉन्ग टर्म बुलिश ट्रेंड को नहीं तोड़ती। यह एक छोटा करेक्शन है, जो तेजी के दौर में अक्सर देखने को मिलता है। ऐसे करेक्शन के बाद बाजार फिर से ऊपर की ओर बढ़ सकता है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत

एक्सपर्ट्स का कहना है कि, जिन निवेशकों का नजरिया लंबी अवधि का है, उनके लिए यह गिरावट एक मौका हो सकती है। हालांकि, बाजार अभी भी उतार-चढ़ाव के दौर में है, इसलिए जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना चाहिए। सपोर्ट लेवल पर कीमतों का टिकना काफी अहम होगा। वहीं, कुल मिलाकर, रिकॉर्ड हाई से आई तेज गिरावट के बाद अब सोना और चांदी कुछ हद तक संभलते नजर आ रहे हैं। निचले स्तर से आई खरीदारी ने बाजार को राहत दी है। अगर आने वाले दिनों में सपोर्ट लेवल कायम रहते हैं, तो दोनों कीमती धातुओं में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: Orange Economy क्या है? बजट के बाद पीएम मोदी ने दिया ‘क्रिएटिव इकोनॉमी’ का मंत्र

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250