
सोना, जिसे हमेशा सुरक्षित निवेश (Safe Haven) माना जाता है, हाल के दिनों में लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा था. निवेशकों और आम लोगों को लग रहा था कि सोने की कीमतें अब और ऊपर जाएंगी.लेकिन 31 जनवरी 2026 को सोने के बाजार में ऐसा उलटफेर देखने को मिला, जिसने सभी को चौंका दिया. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.
इस गिरावट का असर न सिर्फ निवेशकों पर पड़ा है, बल्कि उन लोगों के लिए भी यह अहम खबर है जो शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे थे.
MCX पर सोने की कीमतों में तेज गिरावट
घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर इस साल सोने ने ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव दिखाया.आंकड़ों के मुताबिक देखे तोह MCX पर सोने का उच्चतम स्तर ₹1,80,779 प्रति 10 ग्राम और MCX पर सोने का न्यूनतम स्तर ₹1,49,075 प्रति 10 ग्राम.
इस तरह सोने की कीमत में करीब 17.53% की गिरावट दर्ज की गई है. इसका मतलब यह हुआ कि सोना अपने रिकॉर्ड ऊंचे स्तर से करीब ₹31,704 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है.
शुक्रवार शाम तक फरवरी डिलिवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट में सोना ₹15,246 या करीब 9% टूटकर ₹1,54,157 प्रति 10 ग्राम पर आ गया था. इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को ही सोना करीब 9% उछलकर ₹1,80,779 प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंचा था.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सस्ता हुआ सोना
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई. स्पॉट गोल्ड का उच्चतम स्तर $5,598 प्रति औंस और स्पॉट गोल्ड का न्यूनतम स्तर: $4,683 प्रति औंस था.यह करीब 16.34% की गिरावट को दिखाता है. इसी तरह अमेरिका के कॉमेक्स (COMEX) में अप्रैल डिलिवरी वाले गोल्ड फ्यूचर भी दबाव में नजर आए. शुक्रवार शाम तक की कीमत $392.1 या 7.32% गिरकर $4,962.7 प्रति औंस रह गई. जबकि गुरुवार को यही सोना $5,626.8 प्रति औंस के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना भी $285.30 या 5.31% टूटकर $5,087.73 प्रति औंस पर आ गया.
दिल्ली सर्राफा बाजार में 14,000 रुपये की गिरावट
सोने की कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट का सीधा असर देश के सर्राफा बाजारों पर पड़ा. खासतौर पर दिल्ली के बाजार में सोने के दाम तेजी से नीचे आए.
बाजार सूत्रों के अनुसार 24 कैरेट सोना: ₹14,000 या 7.65% की गिरावट. जिससे,नया भाव: ₹1,69,000 प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) है. विचारणीय, है कि गुरुवार को ही दिल्ली में सोना ₹12,000 की तेजी के साथ ₹1,83,000 प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था.
गुडरिटर्न्स और IBJA के ताजा आंकड़े
कमोडिटी और फाइनेंस वेबसाइट Goodreturns के मुताबिक, आज सोने की कीमत घटकर ₹1,60,730 प्रति 10 ग्राम हो गई है. जबकि गुरुवार को यही कीमत ₹1,79,010 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी. वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार:
- शुक्रवार सुबह: ₹1,75,340 प्रति 10 ग्राम
- दोपहर तक: ₹1,68,475 प्रति 10 ग्राम
- बाजार बंद होने तक: ₹1,65,795 प्रति 10 ग्राम
क्यूंकि, शनिवार को बाजार बंद रहेगा, इसलिए 31 जनवरी 2026 के लिए यही भाव मान्य माने जाएंगे.
आज के ताजा रेट (IBJA के आधार पर)
IBJA के ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न कैरेट के सोने के अनुमानित दाम इस प्रकार हैं:
- 24 कैरेट सोना: ₹1,65,795 प्रति 10 ग्राम
- 23 कैरेट सोना: ₹1,65,130 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,51,880 प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना: ₹1,24,350 प्रति 10 ग्राम
- 14 कैरेट सोना: ₹96,100 प्रति 10 ग्राम
क्यों आई सोने की कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट?
विशेषज्ञों के अनुसार सोने की कीमतों में इस गिरावट के पीछे कई कारण हैं जैसे तेज मुनाफावसूली, डॉलर में मजबूती – डॉलर मजबूत होना, वैश्विक बाजारों में स्थिरता और ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें ने भी सोने को कमजोर किया.
गहने खरीदने वालों के लिए राहत की खबर
सोने की कीमतों में आई इस गिरावट से गहने खरीदने वालों के चेहरे पर मुस्कान आ सकती है. शादी-विवाह के सीजन में अब लोगों को पहले के मुकाबले सस्ता सोना मिल सकता है. हालांकि, जानकारों का कहना है कि कीमतों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक करें.
निवेशकों को क्या करना चाहिए?
विशेषज्ञों की मानें तो लंबी अवधि के निवेशक घबराएं नहीं, योजनाबद्ध तरीके से निवेश करें और केवल अफवाहों के आधार पर फैसला न लें क्यूंकि सोना अब भी एक मजबूत निवेश विकल्प माना जाता है, लेकिन सही समय और सही रणनीति जरूरी है.






