Skip to main content Scroll Top
उज्जैन के तराना में झड़प : बजरंग दल के कार्यकर्ता पर हमले के बाद पथराव-तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात
Current image: उज्‍जैन के तराना में दो पक्षो के बीच बवाल

तराना इलाके में तनाव, स्थिति को काबू में रखने के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा

उज्जैन जिले के तराना बाज़ार में शनिवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब बजरंग दल के एक कार्यकर्ता पर हमले के बाद दो पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और इलाके में पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को भारी बल में तैनात करना पड़ा.

घटना के बाद तराना बाजार और आसपास के नज़दीकी इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई दुकानों के शटर को गिरा दिया गया और लोग अपने-अपने घरों में बंद हो गए।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, बजरंग दल का एक कार्यकर्ता तराना इलाके में किसी निजी कार्य से मौजूद था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि इस झगड़े में कार्यकर्ता पर हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया।

घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा होने लगी और माहौल तनावपूर्ण में बदल गया। कुछ ही समय में पथराव शुरू हो गया और कई जगहों पर वाहनों व दुकानों में तोड़फोड़ कर छतिग्रस्त कर दिया.

पथराव और तोड़फोड़ से बढ़ा तनाव

स्थानीय लोगो के अनुसार, मारपीट के बाद कुछ उपद्रवियों ने हालात का फायदा उठाने की कोशिश की और कई स्थानों पर पत्थर फेंके गए और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। हालांकि, समय रहते पुलिस के पहुंचने से स्थिति अनियंत्रित होने से बच गई.

पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए भीड़ को काबू में किया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही तराना थाना पुलिस के साथ-साथ उज्जैन जिले से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंची। नजदीकी इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिए गए और लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में किया गया है और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया

हमले में घायल बजरंग दल कार्यकर्ता को तत्कालीन वहां के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और झूठी अफवाहों बचने की अपील की है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर फैल रही किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी अनियमित गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे किसी भी पक्ष से जुड़े हों।

स्थानीय लोगों में डर और चिंता

घटना के बाद तराना के स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है। कई व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा को देखते हुए दुकानें बंद रखीं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में शांति बनी रहे, इसके लिए सख्त सुरक्षा जरूरी है।

कुछ लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो ताकि स्थिति फिर से पहले जैसी सामान्य हो सके ।

स्थिति पर नजर और जाँच जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो और स्थानीय लोगों के बयान जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल तराना में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सुरक्षा के तौर पर पुलिस बल तैनात रहेंगे ।

Author

  • Sakshi Raj

    A passionate Content Writer with hand on experience in creating a SEO Friendly content. Turning a Complex topics into Simple articles that connect with readers.

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250