Skip to main content Scroll Top
Gold Price Today: सोने–चांदी के कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी, यहां जानें इसकी मुख्य वजहें
Current image: सोने–चांदी के कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी

Gold-Silver Price Today: सोने–चांदी के कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसके वजह से बड़े शहरों में भी गोल्ड और सिल्वर महंगे हुए हैं। आइए जानते हैं यहां इसकी मुख्य वजहें

Gold-Silver Price Today: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर यूरोपीय देशों पर टैरिफ की धमकी से वैश्विक बाजार में हलचल मच दिया है। वहीं, इस वजह से निवेशक सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश में भाग रहे हैं। जिसके बाद आज दूसरे दिन भी सोने-चांदी के भाव में अच्छी तेजी आई है। जिसमें ट्रंप का कहना है कि, डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, नीदरलैंड और फिनलैंड जैसे देशों से आने वाले सामान पर 1 फरवरी 2026 से 10% टैरिफ लगेगा। साथ ही, अगर जून तक ग्रीनलैंड पर समझौता नहीं हुआ तो यह 25% तक बढ़ सकता है। वहीं, यूरोपीय संघ ने इसका विरोध किया है और जवाब देने की तैयारी कर रहा है। इस भू-राजनीतिक तनाव से सोने-चांदी की मांग बढ़ी है।

भारत में भी आज सोने के भाव में बढ़ोतरी

बता दें कि, भारत में भी आज सोने के भाव में उछाल आया है। जिसमें दिल्ली में 24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम करीब ₹1,48,000 से ₹1,50,000 के आसपास पहुंच गया है। वहीं, कई जगहों पर यह ₹1,50,000 के पार चला गया है। जिसमें 22 कैरट सोना भी ₹1,35,000 से ₹1,38,000 के बीच है। 18 कैरट सोना ₹1,10,000 से ₹1,11,000 के करीब है। जिसके बाद दो दिनों में सोने में ₹2,000 से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी

वहीं, अगर चांदी का भाव देखा जाए तो चांदी भी तेजी से चढ़ रही है। जिसमें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में प्रति किलो चांदी ₹3,15,000 से ₹3,20,000 के बीच बिक रही है। वहीं, चेन्नई में यह ₹3,18,000 से ज्यादा है। आज चांदी में ₹5,000 से ₹10,000 तक की तेजी आई है। साथ ही, हाल के दिनों में चांदी में भारी उछाल आया है, नौ दिनों में ₹45,000 से ज्यादा बढ़ोतरी हुई।

देश के कई शहरों में आज के भाव में तेजी

  • दिल्ली: 24K – ₹1,48,500, 22K – ₹1,36,000, 18K – ₹1,11,000
  • मुंबई: 24K – ₹1,48,000, 22K – ₹1,35,500, 18K – ₹1,10,500
  • कोलकाता: 24K – ₹1,47,000, 22K – ₹1,35,000, 18K – ₹1,10,000
  • चेन्नई: 24K – ₹1,50,000+, 22K – ₹1,38,000+, 18K – ₹1,12,000+

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250