
Ayurveda Health Tips: आयुर्वेद के अनुसार पैरों में दिखने वाले लक्षण शरीर के अंदर छिपी बीमारियों के संकेत को दिखाता है। ऐसे में समय रहते इनका इलाज कर लेना चाहिए। यहां जानें कैसे
Ayurveda Health Tips: आज के समय में हमारा शरीर कई तरह की खतरनाक बिमारियों से ग्रस्त है, लेकिन रोगों से राहत पान के लिए आज भी सबसे पहले लोग आयुर्वेद पर याकिन करते हैं। दरअसल, कई बीमारियों के शुरुआती संकेत दिखाना शुरू करती है। जैसे कि पैरों की त्वचा, रंग, सूजन या दर्द से यह समझा जा सकता है कि शरीर में कौन-सी कमी या समस्या पनप रही है। ऐसे में इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
पैरों में सूजन
अगर आपके पैरों में भी हमेशा सूजन रहती है, तो यह लिवर या किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है। डॉक्टर से जरूर जांच कराएं।
एड़ियां फटना
अगर एड़ियां बार-बार फटती हैं तो शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। पालक और सेब ज्यादा खाएं।
पैर ठंडे रहना
सर्दी में तो ठीक है, लेकिन गर्मी में भी पैर ठंडे रहें तो आयोडीन की कमी हो सकती है। भुने आलू और मुनक्का खाएं।
पैरों में झुनझुनी
पैरों में बार-बार झुनझुनी चढ़े तो विटामिन B12 की कमी है। दूध और हल्दी वाला दूध पिएं।
पैरों में ऐंठन और दर्द
मांसपेशियों में ऐंठन या दर्द हो तो सोडियम की कमी हो सकती है। इसमे नमक का ध्यान रखें।
घुटनों में दर्द
अगर आपके रोजाना घुटनों में दर्द रहता है तो दूध में हल्दी और काली मिर्च मिलाकर पिएं।
सीढ़ियां उतरते समय दर्द
सीढ़ियां उतरते वक्त दर्द हो तो आर्थराइटिस का खतरा हो सकता है। इसमे मेथी दाने खाएं।
सीढ़ियां चढ़ते समय दर्द
सीढ़ियां चढ़ते समय दर्द महसूस हो तो विटामिन D की कमी है। रोज धूप में बैठें।






