Skip to main content Scroll Top
National Handloom Day 2026: पीएम मोदी ने जारी किया खास VIDEO, कहा- हैंडलूम अपनाएं और सोशल मीडिया पर शेयर करें अपना पोस्ट
हैंडलूम के रंग में रंगे पीएम मोदी
हैंडलूम के रंग में रंगे पीएम मोदी

National Handloom Day 2026: भारत में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस ( National Handloom Day) बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन को देश में हर साल 7 अगस्त को ही मनाया जाता है। दरअसल, इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विशेष दिन से पहले ही यानी गुरुवार की रात को एक खास वीडियो बनाकर जारी किया है, जिसमें उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की है- कि सभी भारतीय हैंडलूम उत्पादों को अपनाएं और साथ ही उन्हें सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना हम सब का काम है।

पीएम मोदी की अपील- हैंडलूम उत्पादों के साथ वीडियो बनाकर शेयर करें

पीएम मोदी ने आज X पर वीडियो शेयर किया और उसमें उन्होंने कहा है कि लोगों से अपने पसंदीदा हैंडलूम उत्पादों के साथ वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील की। पीएम मोदी ने खास तौर पर GRWM यानी Get Ready With Me जैसे वीडियो बनाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से #NationalHandloomDay का इस्तेमाल करने को भी कहा है।

7 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है National Handloom Day?

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का 7 अगस्त से बहुत ही ज्यादा खास संबंध है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो में 7 अगस्त 1905 को शुरू हुए स्वदेशी आंदोलन के बारे में भी चर्चा की है, जिसपर उन्होंने कहा कि देश 7 अगस्त 1905 से शुरू हुए इस ऐतिहासिक आंदोलन को कभी नहीं भूल सकता है। क्योंकि स्वदेशी आंदोलन ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पीएम मोदी के मुताबिक, स्वदेशी आंदोलन ने देशवासियों के अंदर अपने देश में बने सामान को अपनाने और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने की भावना को मजबूत करने का काम किया था। इस आंदोलन से समाज के विभिन्न वर्गों के लोग जुड़े और आजादी की लड़ाई को एक नई ताकत मिली। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वदेशी आंदोलन ने आत्मनिर्भर भारत की सोच की नींव मजबूत करने का भी काम किया था।

पीएम मोदी ने की हैंडलूम अपनाने की अपील

ऐसे में आज प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अपील की और कहा है कि इस बार National Handloom Day को भी उसी उत्साह के साथ मनाया जाए, जिस तरह लोग दूसरे खास दिनों को मनाते हैं। उन्होंने लोगों से भारतीय हथकरघा उत्पादों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने और उन्हें बढ़ावा देने की अपील की।

पीएम मोदी ने कहा कि देश में कई ऐसे बुनकर परिवार हैं, जो अपने घरों में हाथों से कपड़े तैयार करते हैं। ये बुनकर अपनी मेहनत और हुनर से अलग-अलग तरह के डिजाइन और बेहतरीन उत्पाद तैयार करते हैं। इनमें से कई परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में अगर लोग ज्यादा से ज्यादा हैंडलूम उत्पाद (Handloom Products) खरीदेंगे और उनका इस्तेमाल करेंगे, तो इसका सीधा फायदा बुनकरों तक पहुंचेगा।

सोशल मीडिया पर बनाएं GRWM वीडियो

पीएम मोदी ने युवाओं और सोशल मीडिया यूजर्स से खास तौर पर हैंडलूम को सोशल मीडिया पर प्रमोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपने पसंदीदा हैंडलूम कपड़ों (Handloom Fabrics) या अन्य उत्पादों के साथ GRWM (Get Ready With Me) वीडियो बना सकते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

ऐसे वीडियो के माध्यम से भारत के अलग-अलग हिस्सों में तैयार होने वाले हैंडलूम उत्पादों को देश और दुनिया के सामने पहचान मिलेगी। सोशल मीडिया पर जब अधिक लोग भारतीय हैंडलूम को दिखाएंगे, तो दूसरे लोग भी इससे प्रेरित होकर आगे आएंगे। साथ ही पारंपरिक कपड़ों और उत्पादों को अपनाने के लिए आगे आएंगे।

बुनकरों को मिलेगा काम, मजबूत होगी आत्मनिर्भर भारत की सोच

प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने वीडियो के संदेश में यह भी कहा है कि बुनकर परिवारों की आर्थिक मजबूती को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर छोटे और गरीब बुनकर परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं, तो इससे देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में भी बड़ा योगदान मिलेगा।

भारत के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों की अपनी खास हथकरघा परंपराएं होती हैं। यहां विभिन्न तरह के कपड़े, साड़ियां, शॉल, गमछे और अन्य वस्त्र तैयार किए जाते हैं। हर उत्पाद के पीछे बुनकरों की मेहनत, कौशल और वर्षों पुरानी एक खास परंपरा जुड़ी होती है। ऐसे में National Handloom Day के जरिए इन सभी कारीगरों और उनकी कला को सम्मान मिलेगा। इसी क्रम में आज पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि 7 अगस्त को केवल सोशल मीडिया पर पोस्ट करने तक सीमित न रहें, बल्कि भारतीय हैंडलूम उत्पादों को खरीदकर और इस्तेमाल करके बुनकरों का समर्थन भी करें।

जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अपने पसंदीदा हैंडलूम उत्पादों के साथ वीडियो बनाएं, उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करें और #NationalHandloomDay का इस्तेमाल करें। इससे भारत की हथकरघा कला को देश के साथ-साथ दुनिया भर में पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी ने शुरू किया नया मिशन, अब गांव-गांव जाकर उठाएगी जनता के मुद्दे

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250