
YouTube New Messaging Feature: दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube पर जल्द ही एक बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है। दरअसल, कंपनी यूजर्स के लिए एक नया मैसेजिंग फीचर लाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि इस फीचर के जरिए यूजर्स ऐप के अंदर ही एक-दूसरे को मैसेज और वीडियो भेज सकेंगे। मतलब अब वीडियो शेयर करने के लिए अलग से किसी मैसेजिंग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जानकारी के लिए बता दें कि आज के समय में ज्यादातर लोग किसी वीडियो को अपने दोस्तों या परिवार के साथ शेयर करने के लिए उसका लिंक कॉपी करते हैं और फिर उसे किसी दूसरे ऐप में भेजते हैं। लेकिन अब यूट्यूब के इस नए फीचर के आने के बाद यह पूरा काम बहुत आसान हो जाएगा। जिसमें कंपनी का मुख्य उद्देश्य प्लेटफॉर्म को और ज्यादा इंटरैक्टिव बनाना है ताकि यूजर्स ज्यादा समय तक ऐप के अंदर ही जुड़े रहें।
अब वीडियो शेयर करना होगा बेहद आसान
फिलहाल अगर किसी यूजर को YouTube का कोई वीडियो अपने दोस्त या रिश्तेदार को भेजना होता है, तो उसे पहले वीडियो का लिंक कॉपी करना पड़ता है। इसके बाद वह लिंक किसी मैसेजिंग ऐप जैसे WhatsApp या दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाकर पेस्ट करना पड़ता है। जिससे अब यह प्रक्रिया कई बार थोड़ी लंबी और झंझट भरी हो जाती है। खासकर तब जब यूजर बार-बार वीडियो शेयर करना चाहता है। लेकिन नए फीचर के आने के बाद यूजर्स सीधे यूट्यूब के अंदर ही चैट कर सकेंगे। वे अपने कॉन्टैक्ट्स को मैसेज भेज पाएंगे और साथ ही वीडियो भी तुरंत शेयर कर पाएंगे। अब इससे वीडियो शेयर करने का अनुभव पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा।
प्लेटफॉर्म को और इंटरैक्टिव बनाना है मकसद
जानकारी के लिए बता दें कि टेक कंपनियां लगातार अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर जोड़ती रहती हैं। YouTube भी इसी दिशा में काम कर रहा है। जिसमें कंपनी चाहती है कि यूजर्स सिर्फ वीडियो देखने तक सीमित न रहें, बल्कि वे प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे से बातचीत भी कर सकें। इस फीचर के जरिए लोग अपने पसंदीदा वीडियो पर चर्चा भी कर पाएंगे।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यह फीचर सफल रहता है, तो यूट्यूब एक वीडियो प्लेटफॉर्म के साथ-साथ एक सोशल प्लेटफॉर्म के रूप में भी और मजबूत हो सकता है।
इन शर्तों के साथ मिलेगा नया फीचर
दरअसल, नए मैसेजिंग फीचर का इस्तेमाल करने के लिए कंपनी ने कुछ जरूरी शर्तें भी तय की हैं।जिसमें सबसे पहली शर्त यह है कि यूजर को अपने YouTube अकाउंट में साइन-इन होना जरूरी होगा। बिना लॉग-इन किए इस फीचर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। वहीं, दूसरी महत्वपूर्ण शर्त उम्र से जुड़ी है। इस फीचर का इस्तेमाल वही यूजर कर पाएंगे जिनकी उम्र कम से कम 18 साल या उससे ज्यादा होगी।
- मैसेज भेजने वाला यूजर अपने भेजे हुए मैसेज को अनसेंड कर सकेगा।
- मैसेज पाने वाला यूजर उसे स्वीकार या अस्वीकार कर सकेगा।
- यूजर्स अपनी चैट को कंट्रोल कर सकेंगे।
पहले भी मिल चुका है ऐसा फीचर
बता दें कि यह बहुत कम लोगों को पता है कि YouTube पर पहले भी इसी तरह का एक मैसेजिंग फीचर मौजूद था। जिसमें कुछ साल पहले कंपनी ने यूजर्स को ऐप के अंदर ही चैट करने और वीडियो शेयर करने की सुविधा दी थी। उस समय यूजर्स सीधे अपने दोस्तों को मैसेज भेज सकते थे और वीडियो पर चर्चा कर सकते थे। हालांकि बाद में कंपनी ने इस फीचर को बंद कर दिया था। उस समय यह फीचर ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पाया था। वहीं, अब कंपनी इसे नए रूप में फिर से लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बार उम्मीद की जा रही है कि इसे बेहतर तरीके से डिजाइन किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकें।
कई देशों में शुरू हुआ रोलआउट
जानकारी के मुताबिक, इस नए फीचर की शुरुआत सबसे पहले यूरोप के कुछ देशों में की गई है।जिसमें सबसे पहले इसे Poland और Ireland में लॉन्च किया गया था। इसके बाद कंपनी ने इसे धीरे-धीरे कई अन्य देशों में भी रोल आउट करना शुरू कर दिया है। जिसमें शामिल हैं।Austria, Belgium,France,Germany, Italy,Spain,Switzerland, Sweden इसके अलावा भी कई यूरोपीय देशों में इस फीचर को धीरे-धीरे उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, कंपनी पहले सीमित देशों में इस फीचर को टेस्ट कर रही है ताकि यह पता चल सके कि यूजर्स इसे कितना पसंद करते हैं।
भारत में कब आएगा यह फीचर
भारत में YouTube के करोड़ों यूजर्स हैं और यह देश कंपनी के लिए एक बहुत बड़ा बाजार माना जाता है। हालांकि फिलहाल कंपनी की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि यह नया मैसेजिंग फीचर India में कब तक लॉन्च किया जाएगा। लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यूरोप में यह फीचर सफल रहता है, तो कंपनी जल्द ही इसे भारत और अन्य देशों में भी लॉन्च कर सकती है। वहीं, भारत में इस फीचर के आने के बाद यूजर्स के लिए वीडियो शेयर करना और भी आसान हो जाएगा।
यूजर्स को क्या होगा फायदा
दरअसल, इस नए फीचर से यूजर्स को कई फायदे मिल सकते हैं। जिसमें सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि वीडियो शेयर करने की प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी। यूजर्स को अलग-अलग ऐप के बीच स्विच नहीं करना पड़ेगा। वहीं, इसके अलावा लोग अपने दोस्तों के साथ वीडियो देखते हुए उसी समय उस पर चर्चा भी कर पाएंगे। इससे वीडियो देखने का अनुभव ज्यादा मजेदार और इंटरैक्टिव हो सकता है।
आगे और भी फीचर ला सकता है YouTube
जानकारी के लिए बता दें कि टेक इंडस्ट्री में लगातार प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। अब ऐसे में कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर जोड़ती रहती हैं।अब ऐसे में संभावना है कि आने वाले समय में YouTube अपने मैसेजिंग फीचर में और भी नई सुविधाएं जोड़ सकता है।
- ग्रुप चैट।
- वीडियो पर लाइव चर्चा।
- कंटेंट शेयरिंग के नए विकल्प। अब अगर ऐसा होता है, तो यूट्यूब सिर्फ वीडियो देखने का प्लेटफॉर्म ही नहीं रहेगा, बल्कि एक बड़ा सोशल प्लेटफॉर्म भी बन सकता है।






