Skip to main content Scroll Top
Yamaha EC-06: यामाहा ने की अपनी इलेट्रॉनिक वाहन की एंट्री,169 किमी रेंज और स्मार्ट फीचर्स के साथ हुई पेश
Current image: Yamaha EC-06

Yamaha EC-06: भारतीय बाजार में यामाहा ने की अपनी इलेट्रॉनिक वाहन की एंट्री। दरअसल, कंपनी ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर यामाहा EC-06 (Yamaha EC-06) लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,67,600 रुपये (दिल्ली) रखी गई है। फिलहाल, यह स्कूटर चुनिंदा शहरों में यामाहा के ब्लू स्क्वॉयर (Blue Square) शोरूम्स के माध्यम से उपलब्ध होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि यह यामाहा EC-06 खासतौर पर उन युवाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो शहर में रोजाना सफर करते हैं। इसका लुक मॉडर्न और स्पोर्टी है। फिलहाल यह स्कूटर ब्लूइश व्हाइट (Bluish White) कलर में लॉन्च हुआ है।

169 किमी की सर्टिफाइड रेंज

दरअसल, यामाहा EC-06 की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी रेंज है। यह स्कूटर 169 किलोमीटर तक का सफर एक बार फुल चार्ज में तय कर सकता है। साथ ही, इसमें 4 kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है। यह बैटरी घर के सामान्य प्लग से चार्ज की जा सकती है। फुल चार्ज होने में लगभग 8 घंटे लगते हैं।

दमदार मोटर और परफॉर्मेंस

EC-06 में IPMSM (Interior Permanent Magnet Synchronous Motor) का इस्तेमाल किया गया है। यह मोटर 79 km/h की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है। इसके अलावा यह 26 Nm का मैक्स टॉर्क और 6.7 kW की पीक पावर जेनरेट कर सकती है।

सुरक्षा और वारंटी

यामाहा EC-06 की बैटरी पर कंपनी 3 साल या 30,000 किमी की वारंटी देती है। स्कूटर का मोटर और बैटरी IP67 सर्टिफाइड है, जबकि अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स IP65 सर्टिफाइड हैं। इसका मतलब है कि यह स्कूटर बारिश और धूल में भी सुरक्षित रूप से चलाया जा सकता है।

राइडिंग मोड और रिवर्स फीचर

EC-06 में तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। जिसमें ईको (Eco), स्टैंडर्ड (Standard), और पावर (Power)। राइडर अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार राइडिंग मोड चुन सकता है। इसके अलावा स्कूटर में रिवर्स मोड (Reverse Mode) भी है, जो तंग जगहों में पार्किंग आसान बनाता है।

ब्रेकिंग और सस्पेंशन

इस स्कूटर में आगे और पीछे 200mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके साथ ही कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी मौजूद है। राइड को आरामदायक बनाने के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में कोइल स्प्रिंग सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है। ये सभी फीचर्स मिलकर शहर की सड़कों पर स्मूद और सुरक्षित राइड का भरोसा देते हैं।

स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टिविटी

यामाहा EC-06 में LCD डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें स्पीड, बैटरी स्टेटस, राइडिंग मोड और कनेक्टिविटी की जानकारी मिलती है। इसके अलावा स्कूटर यामाहा मोटर कनेक्ट R ऐप के साथ भी जुड़ता है। इससे राइड और ज्यादा स्मार्ट बन जाती है।

स्टोरेज क्षमता

इस स्कूटर में 24.5 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है। इसमें हेलमेट, बैग या डेली इस्तेमाल की चीज़ें आसानी से रखी जा सकती हैं।

पर्यावरण और ग्रीन फ्यूचर

यामाहा का कहना है कि EC-06 भारत सरकार के Net-Zero 2070 और National Mission on Transformative Mobility जैसे विजन के अनुरूप है। यह स्कूटर Make in India और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में यामाहा का बड़ा कदम माना जा रहा है। साथ ही, यामाहा EC-06 की लॉन्चिंग से भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में ओला और एथर जैसी कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ने वाली है। इसका मॉडर्न लुक, लंबी रेंज, स्मार्ट फीचर्स और सुरक्षा इसे शहर में रोजाना सफर करने वाले राइडर्स के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं। सारांश में, यामाहा EC-06 सिर्फ एक इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं है, बल्कि यह स्मार्ट, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल सिटी कम्यूटिंग का अनुभव देता है। इसकी रेंज, परफॉर्मेंस और फीचर्स इसे शहर की सड़कों पर डेली राइड के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनाते हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250