Skip to main content Scroll Top
WhatsApp New Feature 2026: अब बिना ऐप डाउनलोड किए भी कर सकेंगे चैट, जानें कैसे काम करेगा Guest Chats
Current image: WhatsApp New Feature 2026

WhatsApp New Feature 2026: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में शामिल WhatsApp एक बार फिर से अपने यूजर्स के लिए बड़ा और चौंकाने वाला फीचर लेकर आ रहा है। जिसमें कंपनी “Guest Chats” नाम के एक नए फीचर पर काम कर रही है, जिसकी मदद से अब आप उन लोगों से भी बातचीत कर पाएंगे, जिनके फोन में WhatsApp इंस्टॉल ही नहीं है।

जानकारी के लिए बता दें कि यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है, जो बिना ऐप डाउनलोड किए ही किसी से तुरंत चैट करना चाहते हैं। आइए जानते हैं यहां पूरी जानकारी कि यह फीचर कैसे काम करेगा और इससे यूजर्स को क्या फायदे मिलेंगे।

क्या है Guest Chats फीचर

Guest Chats एक ऐसा नया फीचर है, जो WhatsApp यूजर्स को उन लोगों से भी चैट करने की सुविधा देगा, जिनके पास WhatsApp अकाउंट नहीं है। यानी अब चैटिंग के लिए सामने वाले व्यक्ति के फोन में ऐप होना जरूरी नहीं रहेगा। जिसमें यह फीचर पूरी तरह लिंक-बेस्ड होगा। यूजर एक खास इन्वाइट लिंक बनाएगा और उसे दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर करेगा। जैसे ही दूसरा व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करेगा, वह सीधे ब्राउजर के जरिए चैट में शामिल हो सकेगा।

WABetaInfo ने दी पहली जानकारी

दरअसल, इस फीचर की जानकारी सबसे पहले WABetaInfo ने साझा की है। जानकारी के अनुसार, फिलहाल यह फीचर Android और iOS के कुछ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।वहीं,बीटा टेस्टिंग के दौरान इसके इंटरफेस का स्क्रीनशॉट भी सामने आया है, जिससे साफ है कि WhatsApp इस फीचर को यूजर-फ्रेंडली बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है।

कैसे काम करेगा Guest Chats फीचर

इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान होगा। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप समझिए।

इन्वाइट लिंक बनाएं

यूजर WhatsApp के “Invite a friend” सेक्शन में जाकर एक यूनिक लिंक जनरेट कर सकेगा।

लिंक शेयर करें

इस लिंक को आप SMS, ईमेल या किसी अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए शेयर कर सकते हैं।

ब्राउजर में खुलेगी चैट

जिस व्यक्ति के पास WhatsApp नहीं है, वह इस लिंक को मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में खोलेगा।

दो ऑप्शन मिलेंगे

WhatsApp डाउनलोड करें

Guest के रूप में चैट जारी रखें

गेस्ट के रूप में चैट शुरू

अगर वह “Guest” विकल्प चुनता है, तो चैट सीधे ब्राउजर में शुरू हो जाएगी, ठीक WhatsApp Web की तरह।

क्या चैट सुरक्षित रहेगी

सिक्योरिटी के मामले में WhatsApp ने इस फीचर में भी कोई समझौता नहीं किया है। बता दें कि Guest Chats में भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन होगा। इसका मतलब है कि बातचीत पूरी तरह सुरक्षित रहेगी और केवल चैट में शामिल लोग ही उसे पढ़ पाएंगे।
इसके लिए सिस्टम एक यूनिक आइडेंटिफायर बनाता है, जो एन्क्रिप्शन की तैयार करता है। यानी गेस्ट यूजर की चैट भी उतनी ही सुरक्षित होगी जितनी सामान्य WhatsApp चैट।

10 दिन बाद अपने आप खत्म हो जाएगी चैट

  • अगर 10 दिनों तक चैट में कोई एक्टिविटी नहीं होती।
  • तो यह चैट अपने आप एक्सपायर हो जाएगी।

नहीं मिलेंगे नोटिफिकेशन

  • गेस्ट यूजर्स को नए मैसेज के नोटिफिकेशन नहीं मिलेंगे।
  • उन्हें खुद ब्राउजर खोलकर चैट चेक करनी होगी।

इस फीचर के फायदे क्या हैं

बिना ऐप डाउनलोड के चैट

किसी को WhatsApp इंस्टॉल करने के लिए मजबूर नहीं करना पड़ेगा।

बिजनेस के लिए फायदेमंद

कंपनियां अपने ग्राहकों से सीधे लिंक के जरिए बातचीत कर सकेंगी।

फास्ट कम्युनिकेशन

किसी भी नए व्यक्ति से तुरंत संपर्क करना आसान हो जाएगा।

कम स्टोरेज वाले यूजर्स के लिए बेहतर

जिनके फोन में स्पेस कम है, वे बिना ऐप के भी चैट कर सकेंगे।

क्या हो सकते हैं नुकसान

  • नोटिफिकेशन की सुविधा नहीं।
  • चैट का सीमित समय (10 दिन)
  • ब्राउजर पर निर्भरता।
  • कुछ एडवांस फीचर्स की कमी हो सकती है।

कब तक आएगा यह फीचर

जानकारी के लिए बता दें कि,फिलहाल Guest Chats फीचर बीटा स्टेज में है। कंपनी इसे धीरे-धीरे टेस्ट कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले महीनों में इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Joe Kent Resignation: ईरान युद्ध के विरोध में काउंटर टेररिज्म चीफ जो केंट का इस्तीफा, इजरायल दबाव का आरोप

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250