
BJP Candidate List 2026 West Bengal: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बता दें कि चुनावी माहौल के बीच Mamata Banerjee की पार्टी All India Trinamool Congress और Bharatiya Janata Party के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है। इसी बीच BJP ने बड़ा कदम उठाते हुए विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
जानकारी के लिए बता दें कि इस लिस्ट में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। जिसमें खास बात यह है कि BJP ने अपने फायरब्रांड नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari को दो सीटों से उम्मीदवार बनाया है। वह भबानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से चुनाव लड़ेंगे।
दो चरणों में होंगे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें इन सभी सीटों पर दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। साथ ही,चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग होगी।दरअसल,राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिसमें BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करके चुनावी मैदान में अपनी रणनीति साफ कर दी है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्टी बाकी सीटों के उम्मीदवारों का भी ऐलान कर सकती है।
BJP announces first list of 144 candidates for the upcoming West Bengal Assembly Elections pic.twitter.com/QHLfHAUNFF
— ANI (@ANI) March 16, 2026
सुवेंदु अधिकारी दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव
बीजेपी की पहली लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा Suvendu Adhikari को लेकर हो रही है। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें दो सीटों से मैदान में उतारा है। वह,पहली सीट भबानीपुर है, जहां से वर्तमान में मुख्यमंत्री Mamata Banerjee विधायक हैं। दूसरी सीट नंदीग्राम है, जहां से सुवेंदु अधिकारी पहले से विधायक हैं। नंदीग्राम सीट पहले भी राज्य की राजनीति का केंद्र रही है। बता दें कि पिछले चुनाव में भी यहां मुकाबला काफी चर्चित रहा था। इस बार भी यह सीट हाई प्रोफाइल बनने वाली है क्योंकि यहां से सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।
इन सीटों पर भी बड़े उम्मीदवारों को टिकट
बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में कई अन्य नेताओं को भी महत्वपूर्ण सीटों से उम्मीदवार बनाया है।
- शंकर घोष को सिलीगुड़ी सीट से टिकट दिया गया है।
- अशोक डिंडा को मोयना विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है।
- अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
12 मार्च को हुई थी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
दरअसल,उम्मीदवारों की इस लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 मार्च को आयोजित की गई थी।
बता दें कि इस बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने की है। साथ ही, बैठक में देश के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बैठक में प्रधानमंत्री Narendra Modi, रक्षा मंत्री Rajnath Singh और गृह मंत्री Amit Shah समेत केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सदस्य शामिल हुए। साथ ही,लंबी चर्चा के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई गई।
बीजेपी की रणनीति क्या है
पश्चिम बंगाल में बीजेपी पिछले कुछ सालों से अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है। लोकसभा चुनाव में पार्टी को राज्य में अच्छा समर्थन मिला था, जिसके बाद से पार्टी विधानसभा चुनाव में भी बड़ी जीत की उम्मीद कर रही है। वहीं,इस बार बीजेपी ने कई पुराने नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दिया है। पार्टी का फोकस उन सीटों पर ज्यादा है जहां पिछले चुनावों में उसे अच्छा वोट प्रतिशत मिला था।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बीजेपी का मुख्य लक्ष्य शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी अपना आधार बढ़ाना है।
टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला
पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। जिसमें एक तरफ मुख्यमंत्री Mamata Banerjee की अगुवाई वाली All India Trinamool Congress है, तो दूसरी ओर Bharatiya Janata Party पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है। वहीं, पिछले चुनावों में टीएमसी (TMC) ने राज्य में बड़ी जीत हासिल की थी, लेकिन बीजेपी (BJP) भी मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी थी। इस बार दोनों दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
चुनावी माहौल हुआ गरम
बता दें कि जैसे-जैसे चुनाव की तारीख पास आ रही है, पश्चिम बंगाल में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। जिसमें सभी दल रैलियों, जनसभाओं और प्रचार अभियानों के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी की पहली उम्मीदवार लिस्ट जारी होने के बाद अब राजनीतिक माहौल और भी गरम हो गया है। आने वाले दिनों में टीएमसी समेत अन्य दल भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकते हैं।
क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार
राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करके बीजेपी ने चुनावी रणनीति का पहला बड़ा कदम उठा लिया है। जिसमें खासतौर पर सुवेंदु अधिकारी को दो सीटों से उम्मीदवार बनाना यह संकेत देता है कि पार्टी उन्हें राज्य की राजनीति में बड़ा चेहरा बनाकर पेश करना चाहती है। इसके साथ ही पार्टी ने कई क्षेत्रों में स्थानीय और प्रभावशाली नेताओं को टिकट देकर चुनावी समीकरण साधने की कोशिश की है।
अब आगे क्या होगा
जानकारी के लिए बता दें कि अब सभी की नजर बीजेपी की दूसरी लिस्ट पर टिकी हुई है। साथ ही, माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही बाकी सीटों के उम्मीदवारों की भी घोषणा करेगी। वहीं,दूसरी तरफ टीएमसी और अन्य विपक्षी दल भी अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे रहे हैं। अब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में कौन बाजी मारेगा, इसका फैसला तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही होगा। लेकिन अभी से राज्य में चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प और रोमांचक होता जा रहा है।
ये भी पढ़ें: FASTag Price Hike: 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag एनुअल पास,अब चुकाने पड़ेंगे इतने पैसे; जानिए पूरी डिटेल






