योगी ने कहा कि पहले दंगाइयों के सामने सरकार घुटने टेकती थी, लेकिन अब दंगा करने वालों से सख्ती से निपटा जाता है।
सीएम ने बरेली का जिक्र करते हुए कहा कि एक व्यक्ति वहां दंगा और अव्यवस्था फैलाता था।
योगी ने दावा किया कि जिस व्यक्ति से पहले प्रशासन डरता था, आज वही जेल में माफी मांग रहा है।
योगी ने संभल का जिक्र करते हुए कहा कि दंगा कराने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई की।
सिद्धार्थनगर में योगी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव से पूछा कि युवाओं के लिए उन्होंने क्या काम किया?
योगी ने कहा कि आज के युवाओं को अच्छी शिक्षा, स्किलिंग, रोजगार और उद्यमिता के अवसर चाहिए।
योगी ने कहा कि 2014 के मुकाबले देश में मेडिकल कॉलेज और AIIMS की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है।