बैठक के बाद नेताओं ने दफ्तर पर ताला लगाया और चाबी अपने साथ ले गए।
ऋतब्रत गुट ने कहा कि वही असली तृणमूल कांग्रेस है और चुनाव चिन्ह भी उनका है।
इस गुट ने ममता बनर्जी की जगह अरूप रॉय को पार्टी अध्यक्ष बताया।
ऋतब्रत गुट का कहना है कि ममता बनर्जी अब सिर्फ उनकी सलाहकार हैं।
गुट ने चुनाव आयोग को नए संगठन और अध्यक्ष से जुड़े दस्तावेज सौंपने का दावा किया।
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया।
अब फैसला चुनाव आयोग करेगा कि पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह किस गुट को मिलेगा।