पार्टी के अंदर बगावत की खबरों से पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है।

आसनसोल सांसद ने खुद सामने आकर सभी अटकलों पर जवाब दिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मित्र और ‘मार्गदर्शक’ बताया।

मोदी की तारीफ के बाद उनके TMC छोड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

सिन्हा ने कहा कि मुश्किल समय में ममता बनर्जी उनके साथ खड़ी थीं।

उन्होंने कहा, “अगर सच बोलना बगावत है, तो मैं भी बागी हूं।”

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनकी वफादारी TMC और ममता बनर्जी के साथ है।

उन्होंने साफ कहा कि जब तक पार्टी में हैं, ममता बनर्जी की बात ही मानेंगे।