भविष्य के युद्ध पर जोर
उन्होंने सीमा सड़क संगठन (BRO) को देश की रणनीतिक ताकत बढ़ाने वाला प्रमुख संगठन बताया.
हाई-एल्टीट्यूड मशीनें, मॉड्यूलर पुल और प्रीकास्ट तकनीक से निर्माण तेज और बेहतर हुआ है.
अटल टनल, सेला टनल और उम्लिंग ला सड़क जैसी परियोजनाओं की रक्षा मंत्री ने प्रशंसा की.
उन्होंने कहा कि सैनिकों तक पहुंचने वाली सड़क भी राष्ट्रीय सुरक्षा का पहला मोर्चा होती है.
राजनाथ सिंह ने कहा कि BRO अब सिर्फ सड़क बनाने वाली एजेंसी नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय रणनीतिक संगठन बन चुका है.
सरकार वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत सीमा के गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है.
रक्षा मंत्री ने कहा कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ही 2047 तक विकसित भारत की मजबूत नींव बनेगा.