राहुल गांधी ने कहा कि E20 पॉलिसी के मामले में ‘दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है।’
राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कार का पेट्रोल टैंक खोलकर E20 पेट्रोल के मुद्दे पर बात करते नजर आए।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एथेनॉल मिले पेट्रोल से कार और स्कूटर के इंजन प्रभावित हो रहे हैं और माइलेज कम हो रहा है।
राहुल गांधी के मुताबिक, कम माइलेज और गाड़ियों में खराबी का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि E20 को लेकर बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है।
हरदीप पुरी के अनुसार, देशभर में पेट्रोल पंपों के सैंपल की जांच की गई। 1.07 लाख से ज्यादा पंपों में केवल 4 जगह समस्या मिली।
E20 पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाया जाता है। सरकार का कहना है कि इससे प्रदूषण और कच्चे तेल के आयात को कम करने में मदद मिलेगी।