पश्चिम एशिया में युद्ध और वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने की अपील की
प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा उपयोग करें
पीएम मोदी ने कहा कि जिनके पास कार है, वे एक गाड़ी में ज्यादा लोगों को साथ लेकर चलें ताकि ईंधन की बचत हो सके
सरकारी और निजी दफ्तरों से वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा देने की बात कही गई
प्रधानमंत्री ने स्कूलों और संस्थानों से जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन पढ़ाई को प्राथमिकता देने की अपील की
पीएम मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को जनआंदोलन बनाने की बात कही और विदेशी सामान कम खरीदने की सलाह दी
उन्होंने कहा कि सोने के आयात में देश का बड़ा पैसा विदेश जाता है, इसलिए हालात सामान्य होने तक गोल्ड खरीदने से बचें
पीएम मोदी ने कहा कि जैसे देश ने मिलकर कोरोना संकट का सामना किया था, वैसे ही इस वैश्विक संकट से भी भारत मजबूती से बाहर निकलेगा