प्रधानमंत्री Narendra Modi आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे
जोधपुर में नए एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे
संशोधित UDAN योजना की भी शुरुआत करेंगे
बालोतरा में करीब ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे
भारत की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित करेंगे
जयपुर मेट्रो फेज-2 की आधारशिला भी रखेंगे
बीकानेर की 1,000 मेगावाट और 300 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री बालोतरा में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।