पीएम मोदी की बंगाल रैली की बड़ी बातें

पश्चिम बंगाल में मतदान के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में रैली की और कहा कि इस बार वोटिंग पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है

पीएम मोदी ने दावा किया कि जहां-जहां ज्यादा वोटिंग होती है, वहां बीजेपी को बड़ी जीत मिलती है और इस बार भी कमल खिलना तय है

 4 मई को बंगाल में बीजेपी की जीत का जश्न मनाया जाएगा और मिठाई के साथ-साथ झालमुड़ी भी बांटी जाएगी

टीएमसी पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि “झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन झाल टीएमसी को लगी है,” और विपक्ष पर निशाना साधा

पीएम ने आरोप लगाया कि बंगाल में पहले हिंसा ज्यादा होती थी, लेकिन इस बार चुनाव में हिंसा कम हुई है और लोकतंत्र मजबूत हुआ है

पीएम दावा किया कि कई जिलों में टीएमसी का खाता तक नहीं खुलेगा क्योंकि जनता में उसके खिलाफ गुस्सा है

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और “भय आउट, भरोसा इन” का माहौल बन रहा है