NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए केंद्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला किया है

भारतीय वायुसेना (IAF) प्रश्नपत्रों के सुरक्षित और समयबद्ध परिवहन में सहयोग करेगी

एयरफोर्स की मदद से प्रश्नपत्र देश के 18 संवेदनशील और दूरस्थ स्थानों तक पहुंचाए जाएंगे

NEET री-टेस्ट 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा

शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने कहा कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पेपर लीक मुक्त बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है

रक्षा मंत्री Rajnath Singh, शिक्षा मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की हाई-लेवल बैठक में यह निर्णय लिया गया

प्रश्नपत्रों की प्रिंटिंग, स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी

सरकार का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में छात्रों और अभिभावकों का भरोसा बहाल करना है