नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS)
ने NEET PG 2026 परीक्षा की तारीख की पुष्टि कर दी है
परीक्षा 30 अगस्त 2026 (रविवार) को आयोजित होगी
परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में देशभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी
NEET PG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई शाम 5 बजे से शुरू हो गई है
उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकेंगे
NBEMS ने परीक्षा केंद्र आवंटन प्रक्रिया में बदलाव किया है। इस बार 'पहले आओ, पहले पाओ' (First Come, First Serve) प्रणाली लागू नहीं होगी
परीक्षा का रिजल्ट 30 सितंबर 2026 तक जारी किए जाने की संभावना है
पात्रता के लिए अनिवार्य इंटर्नशिप 30 सितंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए