केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे के खिलाफ ‘मिशन 2029’ का रोडमैप बताया। अगले तीन साल कार्रवाई मिशन मोड में होगी।

मिशन 2029 का ऐलान

सरकार का फोकस सिर्फ छोटे तस्करों की गिरफ्तारी पर नहीं, बल्कि पूरे अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क को खत्म करने पर है।

अमित शाह के मुताबिक 2014 से 2026 के बीच 1 करोड़ 19 लाख किलो से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त किए गए।

इसी अवधि में सरकार ने 48.66 लाख किलो नशीले पदार्थों को नष्ट किया। ड्रग्स के वित्तीय नेटवर्क पर भी कार्रवाई बढ़ाई गई है।

अगले तीन वर्षों में 100 अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क को खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।

विदेशों में छिपे 100 ड्रग तस्करों और भगोड़ों को भारत वापस लाने का भी लक्ष्य तय किया गया है।

अवैध सिंथेटिक ड्रग्स और प्रीकर्सर केमिकल बनाने वाली 100 गुप्त प्रयोगशालाओं को खत्म करने की तैयारी है।

BSF, CISF, NCB, CBI, ED, DRI, FIU, भारतीय तटरक्षक और राज्य पुलिस समेत कई एजेंसियां मिलकर ड्रग्स के पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई करेंगी।