मोहन भागवत 29 अगस्त को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में करीब 5 हजार लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का नाम ‘यूनिवर्सल ओनेनेस सेलिब्रेशन’ रखा गया है।
मेयर ममदानी ने कहा कि वह इस कार्यक्रम का समर्थन नहीं करते। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि शहर के पास निजी कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।
हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स, इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल और इंटरफेथ सेंटर ऑफ न्यूयॉर्क समेत कुछ संगठनों ने कार्यक्रम का विरोध किया है।
बीजेपी नेता राम कदम ने ममदानी की आलोचना करते हुए कहा कि संघ को समझने के लिए उन्हें 10 हजार जन्म लेने पड़ेंगे। उन्होंने ममदानी पर हिंदू विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया।
आरएसएस के सुनील आंबेकर ने कहा कि यह कार्यक्रम खुले संवाद की भावना से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति संघ को समझने के लिए इसमें शामिल हो सकता है।
अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने ममदानी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मैडिसन स्क्वायर गार्डन पूंजीवाद के हिसाब से चलता है और कार्यक्रम आयोजित होकर रहेगा।
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी ममदानी पर निशाना साधा। उन्होंने तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी से सवाल किया कि क्या वे अमेरिका जाकर ममदानी से मिलना चाहते थे।