1 अक्टूबर से नया नियम
19 सितंबर तक 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ता ऑथेंटिकेशन करा चुके हैं।
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं कराने पर सब्सिडी वाली कीमत पर रिफिल बुकिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।
ऑथेंटिकेशन नहीं कराने पर LPG सिलेंडर पूरी तरह बंद नहीं होगा, लेकिन बाजार कीमत चुकानी पड़ सकती है।
LPG एजेंसी, सिलेंडर डिलीवरी के समय या संबंधित कंपनी के मोबाइल ऐप से ऑथेंटिकेशन करा सकते हैं।
Indane के लिए IndianOil ONE, Bharatgas के लिए HelloBPCL और HP Gas के लिए HP PAY ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सितंबर 2026 में 14.2 किलो LPG सिलेंडर पर अनुमानित सब्सिडी करीब 210 रुपये है।
अगर आपका बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन बाकी है, तो सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए इसे समय रहते पूरा कर लें।