दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल
समेत कई AAP नेताओं पर अवमानना केस शुरू किया
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट को अपमानजनक और मानहानिकारक बताया
कोर्ट ने कहा कि नेताओं के बयान क्रिमिनल कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट की श्रेणी में आते हैं
मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, विनय मिश्रा और सौरभ भारद्वाज को भी नोटिस जारी हुआ
मामला दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़ी सुनवाई के दौरान सामने आया
जस्टिस शर्मा ने कहा कि फेयर क्रिटिसिज्म और कोर्ट के खिलाफ कैंपेन में बड़ा फर्क है
अवमानना कार्रवाई शुरू होने के बाद जस्टिस शर्मा ने खुद को एक्साइज पॉलिसी केस से अलग कर लिया
अब शराब नीति मामले की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट की दूसरी बेंच करेगी