भारत की BRICS अध्यक्षता 2026 के तहत आज से हरियाणा के गुरुग्राम में 11वीं BRICS ऊर्जा मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है।

बैठक में BRICS के सभी 11 सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं

बैठक का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा सुरक्षा, ऊर्जा स्थिरता (Sustainability) और नवाचार (Innovation) को बढ़ावा देना है

भारत ने ऊर्जा क्षेत्र के लिए "सर्वेषां ऊर्जम् (Energy for All)" थीम अपनाई है

भारत की BRICS अध्यक्षता की समग्र थीम "Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability (BRICS)" है

बैठक में तीन प्रमुख विषयों ऊर्जा सुरक्षा एवं स्थिरता, ऊर्जा तक समान पहुंच और तकनीक एवं नवाचार,पर चर्चा होगी

स्वच्छ ऊर्जा, ग्रिड रेजिलिएंस, ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला और भविष्य की ऊर्जा तकनीकों पर सहयोग बढ़ाने पर भी जोर रहेगा

बैठक से पहले 22–24 जून तक BRICS वरिष्ठ ऊर्जा अधिकारियों की बैठक और कई तकनीकी सत्र आयोजित किए गए