भारत की
7.8% GDP ग्रोथ
पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई। उन्होंने इसे देश की मजबूत अर्थव्यवस्था का संकेत बताया।
GDP ग्रोथ से PM मोदी खुश
GDP ग्रोथ से PM मोदी खुश
PM मोदी ने कहा कि 7.8% की ग्रोथ भारत की आर्थिक ताकत और लोगों की मेहनत को दिखाती है।
दुनिया में युद्ध, संकट और सप्लाई चेन की परेशानियों के बीच भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2020 के बाद से दुनिया में कई चुनौतियां आईं, लेकिन भारत ने अपनी रफ्तार बनाए रखी।
PM मोदी ने निराशा और नकारात्मकता फैलाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग लगातार
‘झूठ की गूंज’
फैलाने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि
7.8% GDP ग्रोथ
ने देश में नकारात्मक माहौल बनाने वालों को जवाब दिया है।
अप्रैल-जून 2026 तिमाही में GDP ग्रोथ
7.8%
रही, जो RBI के
7% अनुमान
से ज्यादा है।
PM मोदी ने देशवासियों से इसी तरह मेहनत करते रहने और भारत की विकास यात्रा को और तेज करने की अपील की।