हरियाणा सरकार ने NDPS (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) मामलों की तेजी से सुनवाई के लिए 13 नए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट स्थापित किए हैं
नए कोर्ट बनने के बाद राज्य में NDPS फास्ट ट्रैक कोर्ट की कुल संख्या 21 हो गई है
यह फैसला नशा तस्करी और ड्रग्स से जुड़े मामलों के तेजी से निपटारे के उद्देश्य से लिया गया है
नए कोर्ट फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, रोहतक, यमुनानगर, फतेहाबाद और सिरसा में स्थापित किए गए हैं
सिरसा में 6 और फतेहाबाद में 2 अतिरिक्त NDPS कोर्ट बनाए गए हैं, जबकि अन्य जिलों में एक-एक कोर्ट स्थापित किया गया है
इन अदालतों में केवल NDPS एक्ट से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी
इस कदम से लंबित मामलों का बोझ कम होने और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होने की उम्मीद है
हरियाणा सरकार राज्य में नशा तस्करी और ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ अभियान को और तेज करने की दिशा में काम कर रही है