बीजेपी ने 10 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया, संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
विष्णु मित्तल, योगिता सिंह और मोहन लाल गिहारा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया।
सतीश गर्ग को कोषाध्यक्ष, अनिल गुप्ता को मुख्य प्रवक्ता और रोहित उपाध्याय को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी मिली।
प्रवीण शंकर कपूर पहले की तरह मीडिया टीम के प्रमुख बने रहेंगे।
रजत चौधरी युवा मोर्चा और अर्चना गुप्ता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाई गईं।
संतोष पाल (ओबीसी), लाजपत राय (SC), सी.एल. मीणा (ST), देवेंद्र सोलंकी (किसान), संतोष ओझा (पूर्वांचल) और अनीस अब्बास (अल्पसंख्यक) को जिम्मेदारी मिली।
बीजेपी का कहना है कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी और आगामी चुनावी तैयारियों को गति देगी।