दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए DURGA E-Auto Scheme 2026 को मंजूरी दी है।

दिल्ली में पिंक ई-ऑटो योजना

योजना के पहले चरण में कुल 1,300 पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो दिए जाएंगे।

इनमें 1,170 ई-ऑटो महिलाओं और 130 ई-ऑटो ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए होंगे।

आवेदक की उम्र 20 से 40 साल और दिल्ली का निवासी होना जरूरी है।

वोटर आईडी, LMV ड्राइविंग लाइसेंस, PSV बैज और दिल्ली निवास प्रमाण जरूरी होगा।

महिला आवेदक के परिवार की वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय 5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

मिलने वाले ई-ऑटो पर 3 साल का लॉक-इन पीरियड रहेगा। इस दौरान इसे बेचा या ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।

अभी ऑनलाइन आवेदन पोर्टल शुरू नहीं हुआ है। आवेदन की तारीख और प्रक्रिया की जानकारी दिल्ली सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद मिलेगी।