बारिश में नहाने से कौन-सी बीमारयां होती है? यहाँ जानिए

बारिश में भीगने से वायरल बुखार, सर्दी और फ्लू का खतरा बढ़ सकता है, खासकर यदि शरीर लंबे समय तक गीला रहे

गीले कपड़े पहनने से फंगल इंफेक्शन और त्वचा पर खुजली, दाद जैसी समस्याएं हो सकती हैं

गंदे या बाढ़ के पानी के संपर्क में आने से लेप्टोस्पायरोसिस (Leptospirosis) जैसी गंभीर बैक्टीरियल बीमारी का खतरा रहता है

बारिश के मौसम में डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है

दूषित पानी और खराब स्वच्छता के कारण टाइफाइड, दस्त और हेपेटाइटिस A/E जैसी जलजनित बीमारियां हो सकती हैं

लंबे समय तक नमी में रहने से अस्थमा और एलर्जी के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है

यदि बारिश के बाद बुखार, त्वचा पर दाने, सांस लेने में तकलीफ या लगातार उल्टी जैसे लक्षण हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें