दिल्ली में सड़क की खराब गुणवत्ता और युवक को थप्पड़ मारने के आरोप को लेकर विवाद बढ़ गया है।
दिल्ली थप्पड़ कांड पर सियासत तेज
दिल्ली थप्पड़ कांड पर सियासत तेज
AAP ने PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर कार्रवाई की मांग की है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ऐसी खराब सड़कें पहले नहीं देखी गईं।
केजरीवाल ने विकासपुरी की सड़क दिखाते हुए उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए।
केजरीवाल ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।
केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा को बर्खास्त करने और जनता से माफी मांगने को कहा।
सौरभ भारद्वाज विकासपुरी थाने पहुंचे और प्रवेश वर्मा पर FIR दर्ज करने की मांग की।
प्रवेश वर्मा ने कहा कि युवक ने उनके परिवार को गाली दी थी, जिसके बाद उन्होंने प्रतिक्रिया दी।