दिल्ली में H1N1 के करीब 3000 मामले सामने आने के बाद सरकार अलर्ट हो गई है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह और अधिकारियों के साथ आपात बैठक बुलाई।

अस्पतालों में H1N1 मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बेड से इनकार करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली के सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को फ्लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने को कहा गया है।

बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

हाथों को नियमित धोएं, खांसते-छींकते समय मुंह ढकें और जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करें।

कक्षाओं और कॉमन एरिया की नियमित सफाई के साथ पर्याप्त वेंटिलेशन रखने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और अस्पतालों में डॉक्टरों व दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था है।