मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन हुआ।

CEC के इस्तीफे की मांग

आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को दिल्ली में जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने AAP के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधायक संजीव झा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें पैर ऊपर और सिर नीचे करके ले गई।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान AAP के करीब 25 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की जनता से इंडिया गेट पहुंचकर अपनी आवाज उठाने की अपील की।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आइसा कार्यकर्ताओं ने लगातार तीसरे दिन दिल्ली में प्रदर्शन किया।