BRICS Summit 2026 में पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक हो सकती है।

मोदी-शी की होगी अहम मुलाकात?

BRICS शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा। शी जिनपिंग के भारत आने की उम्मीद है।

जून 2020 की गलवान घाटी झड़प के बाद भारत-चीन रिश्तों में बड़ा तनाव आया था। इस घटना में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे।

अक्टूबर 2024 में दोनों देशों के बीच पेट्रोलिंग को लेकर सहमति बनी। इसके बाद सीमा पर तनाव कम करने की प्रक्रिया आगे बढ़ी।

अगस्त 2026 में अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच सीमा मुद्दे पर 25वें दौर की वार्ता हुई।

चीन अरुणाचल प्रदेश पर दावा करता है, जबकि भारत इसे अपना अभिन्न हिस्सा बताता है। दोनों देशों के बीच यह अहम विवाद है।

बैठक हुई तो LAC पर शांति, सीमा विवाद, व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

मोदी-शी की संभावित बैठक पर सबकी नजर रहेगी। मुलाकात होती है तो भारत-चीन संबंधों की आगे की दिशा के महत्वपूर्ण संकेत मिल सकते हैं।