बीजेपी ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। नई राष्ट्रीय टीम में यूपी के कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

नई टीम में यूपी से कई युवा और महिला नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी इसे नए नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देख रही है।

अमरपाल मौर्य को OBC मोर्चे की जिम्मेदारी दी गई है। इससे मौर्य, कुशवाहा समेत पिछड़े वर्ग के वोटरों तक पहुंच मजबूत करने का संकेत मिलता है।

रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए रखा गया है। कुर्मी समाज से आने वाली रेखा का यूपी की राजनीति में अहम प्रभाव माना जाता है।

संगीता यादव को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। उनके जरिए पूर्वांचल में यादव समुदाय के बीच पार्टी की पकड़ बढ़ाने की कोशिश मानी जा रही है।

बुलंदशहर सांसद भोला सिंह को भी राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। पश्चिमी यूपी में दलित मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाना पार्टी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं प्रो. तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली को भी महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिली हैं।

बीजेपी की नई टीम में जातीय, क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी इसी संगठनात्मक रणनीति के जरिए यूपी में लगातार तीसरी विधानसभा जीत की तैयारी कर रही है।