‘भारतीय जनता पार्टी’ ने चार राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद संगठन और सरकार में बड़े बदलाव की तैयारी शुरूकर दी है

पार्टी का मुख्य ध्यान अब साल 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और अगले राजनीतिक चरण पर है

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम को लेकर चर्चा तेज है और जल्द ही बड़े फैसले लिए जा सकते हैं

नई टीम में युवाओं को प्राथमिकता देने की योजना है, ताकि संगठन में नई ऊर्जा और नए विचार शामिल हो सकें

जानकारी के अनुसार, पार्टी संगठनात्मक बदलावों की घोषणा मई महीने में कर सकती है

योगी सरकार में 2027 चुनाव को देखते हुए कैबिनेट में बड़े बदलाव और नए चेहरों की एंट्री संभव है

बिहार में बीजेपी और JDU के बीच समझौते के तहत कैबिनेट विस्तार की तैयारी चल रही है, दोनों दलों को बराबर प्रतिनिधित्व मिल सकता है

पार्टी सहयोगी दलों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर आने वाले चुनावों में मजबूत रणनीति पर काम कर रही है