बिहार में बाढ़ की समस्या कम करने के लिए नितिन गडकरी ने कई अहम सुझाव दिए हैं।

बिहार की बाढ़ पर बड़ा प्लान

गडकरी ने कहा कि नदियों को जोड़कर वाटर ग्रिड जैसी व्यवस्था विकसित की जा सकती है।

नदियों में जमा गाद हटाने के लिए कम लागत या नि:शुल्क ड्रेजिंग का प्रस्ताव दिया गया है।

द्रेजिंग से निकलने वाली गाद का इस्तेमाल सड़क और राजमार्ग निर्माण में किया जा सकता है।

बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए तटबंधों और सुरक्षात्मक दीवारों पर भी जोर दिया गया है।

गहरे जलमार्ग विकसित होने से माल ढुलाई आसान और लॉजिस्टिक्स लागत कम हो सकती है।

गडकरी ने नेपाल में कोसी नदी से जुड़ी बांध परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे बिहार में बाढ़ का खतरा कम हो सकता था।

गडकरी ने कहा कि अगर बिहार सरकार जरूरी नीति को मंजूरी देती है, तो इन उपायों पर कम लागत में काम आगे बढ़ाया जा सकता है।