बिहार में सम्राट चौधरी सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास रखा.

सम्राट चौधरी के पास गृह, सामान्य प्रशासन, निगरानी और निर्वाचन विभाग की जिम्मेदारी रहेगी.

विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग दिया गया है.

बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त और वाणिज्य-कर विभाग की बड़ी जिम्मेदारी मिली है.

निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है, जिसे सरकार का अहम मंत्रालय माना जाता है.

मिथिलेश तिवारी को शिक्षा विभाग और विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग मिला है.

नीतीश मिश्रा को नगर विकास, आवास और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

सरकार ने विभागों के बंटवारे में BJP, JDU और सहयोगी दलों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है.