Skip to main content Scroll Top
Weather 21 January 2026: दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत? पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD ने की भविष्यवाणी
Current image: दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत?

Weather Forecast 21 January 2026: देशभर में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। वहीं कल delhi–NCR में ठंड के साथ धूप की राहत भी मिलेगी।

Weather Forecast 21 January 2026: देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का दौर अभी भी जारी है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, दिल्ली-NCR में ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है, जबकि उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में फिर से बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली-NCR का मौसम

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में कल बुधवार को हल्के बादल छाए रहेंगे।वहीं, सुबह के समय कुछ इलाकों में धुंध देखने को मिल सकती है।वहीं, राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि, आने वाले दिनों में धूप के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पंजाब और हरियाणा में ठंड का असर

बता दें कि, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में शीतलहर का कहर बना हुआ है। वहीं, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में यह 6 डिग्री सेल्सियस रहा। IMD का कहना है कि, अगले कुछ दिनों तक ठंड बनी रह सकती है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, मौसम विभाग (IMD) ने कांगड़ा, मंडी, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि, बुधवार तक मौसम शुष्क रह सकता है, लेकिन गुरुवार से शनिवार के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू हो सकता है।

राजस्थान में बारिश होने की संभावना

राजस्थान में इस हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की सी बारिश हो सकती है। वहीं, 22 से 24 जनवरी के बीच जोधपुर, बीकानेर, शेखावाटी, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 से 24 जनवरी और 26 से 28 जनवरी के बीच घाटी में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, कुछ जगहों पर भारी बर्फबारी के भी आसार हैं, जिसका सीधा असर 23 और 27 जनवरी को देखने को मिल सकता है।

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250